Hindalco Industries Share Price: 13 फरवरी को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में शेयर को 14 प्रतिशत से ज्यादा का झटका लगा और कीमत 497 रुपये से भी नीचे लुढ़क गई। एक दिन पहले हिंडाल्को की अमेरिका बेस्ड सब्सिडियरी नोवेलिस ने वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके तहत नोवेलिस ने बे मिनेट प्रोजेक्ट के लिए रिटर्न गाइडेंस को घटाकर डबल डिजिट में कर दिया है। नोवेलिस ने कहा कि उसके बे मिनेट प्रोजेक्ट में कुल पूंजी लागत में 65 प्रतिशत की वृद्धि और एक साल की देरी देखी गई है। नोवेलिस ने प्रोजेक्ट लागत को संशोधित कर 4.1 अरब डॉलर कर दिया है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के कैलेंडर ईयर 2026 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।
