अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। बीते शुक्रवार को एल्युमीनियम और कॉपर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयरों में 0.55 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 692.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक में तेजी की उम्मीद जताई है। कंपनी का मार्केट कैप 1.55 लाख करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 714.85 रुपये और 52-वीक लो 429.95 रुपये है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इसके बोर्ड की बैठक 13 अगस्त 2024 को होगी, जिसमें जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
