Get App

ArMee Infotech IPO Listing: 20% के लोअर सर्किट पर शेयर, भारी कर्ज में डूबी कंपनी की लिस्टिंग पर शॉक

ArMee Infotech IPO Listing: एर्मी इंफोटेक के आईपीओ को ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी लेकिन शेयर आज 30 सितंबर को डेढ़ फीसदी तक के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:14 PM
ArMee Infotech IPO Listing: 20% के लोअर सर्किट पर शेयर, भारी कर्ज में डूबी कंपनी की लिस्टिंग पर शॉक
ArMee Infotech IPO Listing: एर्मी इंफोटेक का ₹300 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

ArMee Infotech IPO Listing: आईपीओ को ढाई गुना से अधिक बोली मिलने के बाद एर्मी इंफोटेक के शेयरों ने आज आईपीओ निवेशकों को झटका दिया। इसके आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹375 के भाव पर शेयर जारी हुए। आज BSE पर इसकी ₹368.85 और NSE पर ₹375.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि डेढ़ फीसदी तक का घाटा ही हुआ। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए।

टूटकर BSE पर यह ₹295.10 के लोअर सर्किट पर आ गया। निचले स्तर पर हल्की खरीदारी के साथ यह ₹295.35 (ArMee Infotech Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 21.24% घाटे में हैं।

ArMee Infotech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एर्मी इंफोटेक का ₹300 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.20 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.65 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें