Adroit Industries Share Price: IPO को 176 गुना बोली, अब ₹134 का शेयर 87% प्रीमियम पर लिस्ट

Adroit IPO Listing: एड्रॉयट इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से गाड़ियों के ड्राइवरट्रेन/ड्राइवलाइव सिस्टम के लिए पावर ट्रांसफर पार्ट्स बनाती है। अब आईपीओ को 176 गुना से अधिक रिस्पांस के बाद इसके शेयरों की धांसू एंट्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 11:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Adroit IPO Listing: एड्रॉयट इंडस्ट्रीज का ₹151 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Adroit Industries IPO Listing: गाड़ियों के ड्राइवरट्रेन/ड्राइवलाइव सिस्टम के लिए पावर ट्रांसफर पार्ट्स बनाने वाली एंड्रॉयट इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 176 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹134 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹250.00 और NSE पर ₹235.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 87% तक का लिस्टिंग गेन (Adroit Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹248.35 (Adroit Industries Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 85.34% मुनाफे में हैं।

Adroit Industries IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एड्रॉयट इंडस्ट्रीज का ₹151 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 176.85 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 195.04 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 332.35 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 99.81 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹133 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹140 करोड़ के 13.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹19.91 करोड़ मशीनरी और इक्विपमेंट के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के बीच ट्रांसपोर्ट के लिए गाड़ियों की खरीदारी, ₹43.96 करोड़ सब्सिडियरी में मशीनरी और गाड़ियों खरीदारी के लिए निवेश, ₹24.12 करोड़ सब्सिडियरी में कर्ज हल्का करने के लिए निवेश और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Adroit Industries के बारे में

एड्रॉयट इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से गाड़ियों के ड्राइवरट्रेन/ड्राइवलाइव सिस्टम के लिए पावर ट्रांसफर पार्ट्स बनाती है। इसके मुख्य प्रोडक्ट्स प्रोपेलर शॉफ्ट्स, टॉर्क-ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स, फॉर्ज्ड कंपोनेंट्स, प्रिसिजन-मशीन्ड कंपोनेंट्स और कंप्ल्टी प्रोपेलर शॉफ्ट एसेंबलीज हैं। यह एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड कंपनी है यानी कि कच्चे माल से लेकर फाइनल प्रोडक्ट की टेस्टिंग तक का अधिकतर काम अपने मैन्युफैक्चरिंग सेटअप में करती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कमर्शियल गाड़ियों, एसयूवी, डिफेंस वेईकल्स, इमरजेंसी/सर्विस वेईकल्स, हैवी इक्विपमेंट, ऑफ-हाईवे मशीनरी और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस में होता है। इसके प्रोडक्ट्स का 32 से अधिक देशों को निर्यात भी होता है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 34% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹26.16 करोड़ और टोटल इनकम 7% के सीएजीआर से ₹143.04 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹52.40 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹105.59 करोड़ पड़े थे।

ArMee Infotech IPO Listing: झटका, रेड एंट्री के बाद और टूटा ₹375 का शेयर, कंपनी पर है भारी कर्ज

Swastika Infra IPO Listing: 8% का लिस्टिंग गेन, फिर अपर सर्किट, चमके पावर इंफ्रा कंपनी के ₹185 के शेयर

Elevate Campuses Share Price: ₹362 के शेयरों ने दिया शॉक, डिस्काउंट एंट्री के बाद और आया नीचे

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।