ArMee Infotech IPO Listing: झटका, रेड एंट्री के बाद और टूटा ₹375 का शेयर, कंपनी पर है भारी कर्ज

ArMee Infotech IPO Listing: एर्मी इंफोटेक के आईपीओ को ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी लेकिन शेयर आज 30 सितंबर को डेढ़ फीसदी तक के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 11:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ArMee Infotech IPO Listing: एर्मी इंफोटेक का ₹300 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

ArMee Infotech IPO Listing: आईपीओ को ढाई गुना से अधिक बोली मिलने के बाद एर्मी इंफोटेक के शेयरों ने आज आईपीओ निवेशकों को झटका दिया। इसके आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹375 के भाव पर शेयर जारी हुए। आज BSE पर इसकी ₹368.85 और NSE पर ₹375.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि डेढ़ फीसदी तक का घाटा ही हुआ। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर BSE पर यह ₹320.00 (ArMee Infotech Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 14.67% घाटे में हैं।

ArMee Infotech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एर्मी इंफोटेक का ₹300 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.20 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.65 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 80 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹155.00 करोड़ नए सरकारी प्रोजेक्ट हासिल करने, ₹60.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹6.50 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

ArMee Infotech के बारे में

एर्मी इंफोटेक एक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस और मैनेज्ड सर्विसेज कंपनी है। इसके अलावा कंपनी ने अब रिन्यूएबल एनर्जी और रिटेल में भी बिजनेस शुरू किया है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में इसे ₹50.13 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जोकि वित्त वर्ष 2025 में घटकर ₹41.67 करोड़ पर आ गया और फिर वित्त वर्ष 2026 में हल्की रिकवरी के साथ ₹45.47 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान टोटल इनकम लगातार बढ़ी और 17% से अधिक के सीएजीआर से ₹1,410.09 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹174.36 करोड़ का टोटल कर्ज था।

Adroit Industries Share Price: IPO को 176 गुना बोली, अब ₹134 का शेयर 87% प्रीमियम पर लिस्ट

Swastika Infra IPO Listing: 8% का लिस्टिंग गेन, फिर अपर सर्किट, चमके पावर इंफ्रा कंपनी के ₹185 के शेयर

Elevate Campuses Share Price: ₹362 के शेयरों ने दिया शॉक, डिस्काउंट एंट्री के बाद और आया नीचे

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।