Hindustan Unilever Dividend: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने आज 23 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ ही ₹29 प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यह कंपनी द्वारा 2001 के बाद किसी तिमाही में घोषित किया गया अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड है। कंपनी ने डिविडेंड के साथ ही सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा भी की है।
