Hindustan Zinc Q3 Results: मुनाफा 47 प्रतिशत बढ़ा, मार्जिन में भी उछाल; रॉकेट बना स्टॉक

Hindustan Zinc Q3 Results: वेदांता ग्रुप की माइनिंग कंपनी Hindustan Zinc के दिसंबर तिमाही के नतीजे मजबूत रहे हैं। मुनाफा 47 प्रतिशत बढ़ा है और EBITDA मार्जिन में भी बड़ा उछाल आया है। दमदार नतीजों के बाद शेयर में तेजी दिखी है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
Hindustan Zinc के शेयर करीब 3.7 प्रतिशत चढ़कर 661.40 रुपये पर बंद हुआ।

Hindustan Zinc Q3 Results: हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने सोमवार, 19 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का प्रदर्शन काफी दमदार रहा, जिससे शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। हिंदुस्तान जिंक, वेदांता लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है।

मुनाफा 47 प्रतिशत बढ़ा

वेदांता का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 47 प्रतिशत बढ़कर 3,879 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,647 करोड़ रुपये था। इस बेहतर प्रदर्शन में 33 प्रतिशत बढ़ी अन्य आय ने भी अहम भूमिका निभाई।


EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 6,005 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार के अनुमान 5,614 करोड़ रुपये से काफी बेहतर है। सालाना आधार पर देखें तो EBITDA में 34.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 52 प्रतिशत था। यानी मार्जिन में 300 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ है। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान 54.9 प्रतिशत के आसपास ही रहा।

सिल्वर आउटपुट घटा

हिंदुस्तान जिंक के पहले जारी बिजनेस अपडेट के मुताबिक, बिक्री योग्य मेटल प्रोडक्शन सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 270 किलो टन पहुंच गया। वहीं, सिल्वर प्रोडक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली। यह 160 टन से घटकर 158 टन रह गया, यानी करीब 1 प्रतिशत की कमी आई।

ऊंची सिल्वर कीमतों का पूरा फायदा नहीं

भले ही ग्लोबल मार्केट में सिल्वर की कीमतें ऊंचे स्तर पर चल रही हैं, लेकिन कंपनी को इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाया। वजह यह है कि कुछ मात्रा पहले से हेज की गई थी, जिससे ऊंची कीमतों का असर आंशिक रूप से ही दिखा।

Silver Price: चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार ₹3 लाख के पार; अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

नतीजों के बाद उछला शेयर

नतीजों के बाद Hindustan Zinc के शेयर करीब 3.7 प्रतिशत चढ़कर 661.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 12 महीनों में इस स्टॉक ने करीब 42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीनों के दौरान इसमें 48.49% की तेजी आई है।

फ्री फ्लोट कम, प्रमोटर की मजबूत पकड़

एक अहम बात यह भी है कि Hindustan Zinc का फ्री फ्लोट बाजार में काफी कम है। कंपनी में ज्यादातर हिस्सेदारी प्रमोटर Vedanta के पास है। इसके अलावा पब्लिक शेयरहोल्डर्स में भारत सरकार और म्यूचुअल फंड्स शामिल हैं।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।