HMA Agro IPO Listing: बफैलो मीट यानी बीफ एक्सपोर्ट करने वाली दिग्गज कंपनी एचएमए एग्रो (HMA Agro) के शेयरों की आज मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों को खुदरा निवेशकों का फीका रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। हालांकि आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 585 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और अब घरेलू मार्केट में बीएसई पर इसकी 615 रुपये पर एंट्री हुई है यानी निवेशकों को 5 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयर नहीं थमे और 670.45 रुपये (HMA Agro Share Price) तक इंट्रा-डे में पहुंच गए यानी इस लेवल पर हर शेयर पर आईपीओ निवेशकों को 85.45 रुपये यानी 15 फीसदी मुनाफा हुआ। हालांकि फिर मुनाफावसूली ने इसके भाव तोड़ दिए और दिन के आखिरी में यह 584.75 रुपये पर बंद हुए यानी आईपीओ निवेशकों का पूरा मुनाफा खत्म हो गया।
