Apollo Hospitals Share Price: गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट लगा रहे दांव, निवेश के लिए ऐसे तैयार करें स्ट्रैटजी

हॉस्पिटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में आज मामूली कमजोरी दिख रही है। एक हफ्ते में यह तीन फीसदी से अधिक टूट चुका है। अपोलो हॉस्पिटल्स के लिए दिसंबर तिमाही उम्मीद से भी कम बेहतर रही। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स इसकी रेटिंग में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज इसमें पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। जानिए निवेश के लिए क्या स्ट्रैटजी होनी चाहिए

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 1:33 PM
Apollo Hospitals के लिए दिसंबर तिमाही उम्मीद से भी कम बेहतर रही। अक्टूबर-दिसंबर 2022 में मजबूत फॉर्मेसी बिजनेस के चलते इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.2 फीसदी बढ़कर 4260 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Apollo Hospitals Share Price: हॉस्पिटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में आज मामूली कमजोरी दिख रही है। Apollo Hospitals Enterprises के शेयर बीएसई पर 0.22 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 4460.85 रुपये पर ट्रेड हो रहे हैं। एक हफ्ते में यह तीन फीसदी से अधिक टूट चुका है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके शेयर 5700 रुपये की ऊंचाई (Apollo Hospitals Target Price) पर पहुंच सकते हैं। इसका मतलब हुआ कि मौजूदा लेवल पर अपोलो हॉस्पिटल्स में निवेश कर करीब 28 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं। इसका मौजूदा फुल मार्केट कैप 64,140.18 करोड़ रुपये है।

    Apollo Hospitals पर एक्सपर्ट क्यों लगा रहे हैं दांव

    अपोलो हॉस्पिटल्स के लिए दिसंबर तिमाही उम्मीद से भी कम बेहतर रही। अक्टूबर-दिसंबर 2022 में मजबूत फॉर्मेसी बिजनेस के चलते इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.2 फीसदी बढ़कर 4260 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अपोलो 24*7 पर अधिक खर्च के चलते कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन तिमाही आधार पर 1.40 फीसदी गिर गया। हालांकि कंपनी लगातार विस्तार कर रही है और डिजिटल प्लेटफॉर्म में आक्रामक तरीके से निवेश कर रही है जिसके चलते ब्रोकरेज फर्म इसकी रेटिंग को बरकरार रखा है।


    Paytm और Bharti Group के बीच लटका सौदा, इस कारण नहीं बन पाई बात

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मजबूत ब्रांड, देश भर में हॉस्पिटल्स की मौजूदगी के साथ-साथ फार्मेसीज, डॉक्टर कंसल्टेशंस, क्लीनिक्स और डायग्नोस्टिक्स के डिजिटल नेटवर्क को तैयार करने में आक्रामक रुझान के चलते ऐड रेटिंग रखी है लेकिन टारगेट प्राइस 5073 रुपये से घटाकर 5052 रुपये कर दिया है। वहीं एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और 5700 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

    33% रिकवरी के बाद अभी और तेजी की गुंजाइश

    अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर पिछले साल 14 मार्च 2022 को 5015.45 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद अगले दो महीने में ही यह 33 फीसदी टूटकर 26 मई 2022 को 3365.90 रुपये के भाव पर आ गया। हालांकि गिरावट का यह रुझान थमा और अब तक यह 33 फीसदी रिकवर हो चुका है। एक्सपर्ट इसमें आगे भी 28 फीसदी तेजी के आसार देख रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।