Hospitality Stocks Crash : PM मोदी की विदेश यात्राओं से बचने की अपील,  Yatra और IRCTC सहित दूसरे हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल स्टॉक्स 5% तक टूटे

Hospitality Stocks Crash :पीएम मोदी ने नागरिकों से अपील की कि वे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए,विदेशों में होने वाली डेस्टिनेशन शादियों सहित,अनावश्यक विदेश यात्राओं को टाल दें और कम से कम एक साल तक अपनी मर्ज़ी से सोने की खरीदारी करने से बचें

अपडेटेड May 11, 2026 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
Travel Stocks in red:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अपील की है कि वे ईंधन की खपत कम करें,गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को टाल दें और ज्यादा सादगी भरी जीवनशैली अपनाएं

Hospitality Stocks : आज सोमवार के कारोबारी सत्र में ट्रैवल,टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अपील की है कि वे ईंधन की खपत कम करें,गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को टाल दें और ज्यादा सादगी भरी जीवनशैली अपनाएं। यह अपील उन्होंने मध्य-पूर्व संकट से जुड़े बढ़ते आर्थिक जोखिमों से बचने के उपाय को तौर पर की है। इस अपील के बाद आज के कारोबार में ट्रैवल,टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

आज के बिग लूजर्स पर एक नजर

आज सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों में यात्रा ऑनलाइन 5.32% गिरकर ₹102.40 पर आ गया है। जबकि थॉमस कुक इंडिया 4.12% गिरकर ₹92.77 पर पर ट्रेड कर रहा है। ईजी ट्रिप प्लानर के शेयर 3.02% गिरकर ₹7.72 पर आ गए हैं जबकि ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) 2.32% गिरकर ₹164.47 पर आ गया है।


हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में, ITC होटल्स 2.14% गिरकर ₹160.98 पर दिख रहा है। इंडियन होटल्स कंपनी 1.79% गिरकर ₹661.00 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, लेमन ट्री होटल्स 1.69% गिरकर ₹118 के आसपास दिख रहा है। IRCTC भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, सुबह के कारोबार में यह 1.47% गिरकर 556.60 रुपये पर आ गया था।

पीएम मोदी की अपील

रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए,पीएम मोदी ने नागरिकों से ऐसी जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया,जिससे उन्होंने'राष्ट्रीय रूप से ज़िम्मेदार'बताया सके। ऐसा करके देश के नागरिक भारत को बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और आपूर्ति में आने वाली बाधाओं से निपटने में मदद कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा"हमें पेट्रोल और डीजल का अपना इस्तेमाल कम करना होगा। जिन शहरों में मेट्रो लाइनें हैं,वहां हमें मेट्रो से सफर करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हमें कार का इस्तेमाल करना ही पड़े,तो हमें 'कार पूल'करने की कोशिश करनी चाहिए।"

मोदी ने 'वर्क-फ्रॉम-होम'के तरीकों को फिर से शुरू करने का सुझाव भी दिया, जो कोविड काल के दौरान काफी आम हो गया था। उन्होंने कहा,"कोरोनावायरस काल के दौरान,हमने घर से काम करने,ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस के कई सिस्टम विकसित किए और हम तो इनके आदी भी हो गए थे।" उन्होंने आगे कहा कि इन तरीकों को फिर से शुरू करना "राष्ट्रीय हित" में है और "समय की मांग" भी है।

पीएम मोदी ने नागरिकों से यह भी अपील की कि वे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए,विदेशों में होने वाली डेस्टिनेशन शादियों सहित,अनावश्यक विदेश यात्राओं को टाल दें और कम से कम एक साल तक अपनी मर्ज़ी से सोने की खरीदारी करने से बचें।

उन्होंने कहा "हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी ज़ोर देना चाहिए,क्योंकि पेट्रोल और डीजल दुनिया भर में बहुत महंगे हो गए हैं।" उन्होंने परिवारों से खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की भी अपील की और इसे स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कर्तव्य दोनों बताया।

 

PM मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील ने ज्वैलरी इंडस्ट्री में मचाई खलबली, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज की राय

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।