PM मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील ने ज्वैलरी इंडस्ट्री में मचाई खलबली, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज की राय

सीटीआई के अनुसार चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। आंकड़ों के अनुसार भारत हर साल 700 से 800 टन सोने की खपत करता है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद, भारत में सोने की खपत 800 टन से 500 टन पर आ सकती है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Jewellery News: CTI के अनुसार, इसका शेयर बाजार में Titan, Senco Gold और Kalyan Jewelers जैसी प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर भी निगेटिव असर पड़ सकता है

10 मई, 2026 को हैदराबाद में एक रैली के दौरान,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की एक बड़ी अपील की। ​​प्रधानमंत्री की इस अपील से दिल्ली और देश भर में ज्वेलरी और सोने के कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के बीच हलचल मच गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली और देश के व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री'(CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील के बाद,ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े सैकड़ों कारोबारियों ने इस बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है।

CTI के मुताबिक चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ताजे आंकड़ों के मुताबिक भारत हर साल 700 से 800 टन सोने की खपत करता है। PM मोदी की इस अपील के बाद,भारत में सोने की खपत 800 टन से घटकर 500 टन पर आ सकती है।

ज्वैलर्स का मानना ​​है कि इस तरह की कॉल्स ग्राहकों के बीच डर का माहौल पैदा करती हैं,जिसके चलते सोने की बिक्री में काफी कमी आ सकती है। खास तौर पर शादी के सीज़न के दौरान इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।


छोटे जौहरियों,सुनारों और कारीगरों को डर है कि अगर एक साल तक सोने की बिक्री नहीं हुई तो उन्हें अपने कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत होगी और उन्हें कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ सकती है।

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि यह अपील ऐसे समय में आई है,जब भारत में शादी का सीज़न अपने चरम पर है। इसलिए ज्वेलरी इंडस्ट्री को डर है कि इससे ज्वेलरी की मांग में भारी गिरावट आ सकती है।

CTI के महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने कहा कि सोना भारतीय संस्कृति से जुड़ा है और शादियों में इसे ज़रूरी माना जाता है,इसलिए यह इंडस्ट्री और आम लोगों के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय है।

CTI के अनुसार, इसका शेयर बाजार में Titan, Senco Gold और Kalyan Jewelers जैसी प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर भी निगेटिव असर पड़ सकता है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि यह अपील ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। अब ज्वेलरी इंडस्ट्री को अपने कारोबार को बनाए रखने के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी।

पीएम की इस अपील के बाद आज के कारोबारी सत्र में टाइटन के शेयर की कीमत 6.4% तक गिर गई, कल्याण ज्वेलर्स के शेयर 8.3% नीचे आ गए, Sky Gold के स्टॉक की कीमत 12.2% लुढ़क गई,सैंको गोल्ज के स्टॉक में 10.7% की भारी गिरावट आई। इसी तरह PN गाडगिल ज्वेलर्स के शेयर 7% फिसल गए, PC ज्वेलर्स के शेयर 5% गिरे और त्रिभुवनदास भीम जी जावेरी के शेयर 6.3% टूट गए।

Jewellery Stocks Crash : गोल्ड पर PM मोदी की अपील ने दिखाया असर, टाइटन, सैंको गोल्ड और दूसरे ज्वेलरी स्टॉक्स 10% तक टूटे

ज्वेलरी शेयर्स पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ज्वेलरी इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ियों की ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव बना हुआ है। उनका मानना है कि टाइटन अपने बेहतरीन प्रदर्शन ट्रैक रिकॉर्ड के साथ इस सेक्टर की लीडर बना रहेगा। कंपनी को अपनी लीडशिप का फायदा मिलेगा। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-28E के दौरान इसकी बिक्री में 15%, EBITDA में 20% और APAT में 24% की CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) देखने को मिलेगी। मोतीलाल ओसवाल ने टाइटन के शेयरों पर अपनी 'Buy' रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹5,300 प्रति शेयर कर दिया है।

कल्याण ज्वेलर्स की बात करें तो मोतीलाल ओसवाल ने FY27 और FY28 के लिए अपने EPS अनुमानों को 4% तक बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अपने नए फ़्रैंचाइज़ी कारोबार (राजस्व में 50% योगदान) के सफल विस्तार और गैर-दक्षिणी बाजारों में लगातार विकास के साथ,कल्याण ज्वेलर्स ने खुद को इस उद्योग में एक जाने-पहचाने ब्रांड के रूप में स्थापित कर लिया है। ब्रोकरेज फर्म ने FY26-28E के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और PAT में 21%, 16% और 22% CAGR का अनुमान लगाया है। फर्म ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस ₹575 प्रति शेयर सेट किया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।