Get App

Hot Stocks: आज के 3 टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 13% तक का रिटर्न

निफ्टी के लिए 16000 की स्ट्राइक पर कॉल राइटर्स के पास सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है जो आगे आनेवाले सेशन में निफ्टी के लिए बड़ा रजिस्टेंस साबित हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2021 पर 2:20 PM
Hot Stocks: आज के 3 टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 13% तक का रिटर्न

Shitij Gandhi, SMC GLOBAL SECURITIES

महंगाई की बढ़ती चिंता के बावजूद अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर कल के कारोबार में निफ्टी एक बार फिर लगातार चौथे दिन तेजी के मूड में रहा और फिर ऑल टाईम हाई पर बंद हुआ।

एफएमजीसी काउंटर में कल जोरदार जोश देखने को मिला जिसके चलते निफ्टी 15,869  के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग सेक्टर में नजर डालें तो ICICI Bank और Axis Bank  ने भी दम दिखाया और बैंक निफ्टी को जोरदार सपोर्ट दिया।

डेरिवेटिव्स के मोर्चे पर देखें तो निफ्टी के लिए 16000 की स्ट्राइक पर कॉल राइटर्स के पास सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट हैं जो आगे आने वाले सेशन में निफ्टी के लिए बडा  रजिस्टेंस साबित हो सकता है। आगे आनेवाले कारोबारी सत्रों में 16000 का स्तर अहम मनोवैज्ञानिक स्तर का काम करेगा। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15800 पर बड़ा सपोर्ट है। इस लेवल के आसपास पुट राइटर बड़ी मात्रा में ओपन इंटरेस्ट जोड़ते दिख रहे हैं।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो यहां से बैंक निफ्टी और एफएमसीजी काउंटर काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। बैंकनिफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 35,500 के ऊपर तत्कालीन बाधा नजर आ रही है  जिसके ऊपर जाने पर निफ्टी बैंक में और तेजी आ सकती है और निफ्टी  बैंक  36,000 की तरफ जा सकता है।

शॉर्ट टर्म के लिए 3 पिक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Mahanagar Gas | LTP: Rs 1,267.45 इस स्टॉक्स में 1430 रुपये के लक्ष्य के लिए 1150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। 2-3 हफ्ते में ये शेयर 13 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें