
Hot Stocks: वीकली चार्ट पर हम देख सकते हैं कि निफ्टी ने 16747 से 18887 तक की पिछली तेजी के 50 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल से सपोर्ट हासिल किया है। ये बियरिश ट्रेंड लाइन से मेल खाता है जो पोलैरिटी में बदलाव के संकेत दे रहा है। वहीं डेली चार्ट पर निफ्टी 20-day SMA के नीचे दिख रहा है। हालांकि अभी भी ये पिछले कुछ हफ्तों से 17770 –18265 के रेंज में दिख रहा है। इसके अलावा वीकली टाइम फ्रेम मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)50 के स्तर के नीचे दिख रहा है जो मोमेंटम के अभाव की ओर संकेत कर रहा है।
अब निफ्टी के लिए 18038 (20-day SMA) के स्तर पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है। उसके बाद 18265 के स्तर पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17770 (स्विंग लो) पर पहला सपोर्ट और 17600 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। बाजार के ओवरऑल ट्रेंड और इंडीकेटरों से मिल रहे संकेतों को देखते हुए लगता है कि निफ्टी 17770 –18265 के दायरे में घूमता रहेगा। अगर निफ्टी 17770 का स्तर तोड़ता है तो फिर ये गिरावट 17600 तक जा सकती है।
विज्ञान सावंत की शार्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Maruti Suzuki: Buy | LTP: Rs 8,784 | विज्ञान सावंत की मारुति सुजुकी में 8440 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 9765 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में अगले 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वीकली चार्ट पर इस शेयर में तेजी बने रहने के संकेत हैं। ये स्टॉक पिछले 2 हफ्तों से भारी वॉल्यूम के साथ 20-day SMA के ऊपर बना हुआ है। ये भी स्टॉक में तेजी कायम रहने का संकेत है। RSI भी ( weekly relative strength index) भी नीचे की तरफ नहीं फिसला है। ये इस बात का संकेत है कि इस स्टॉक में तेजी बढ़ रही है।
Persistent Systems: Buy | LTP: Rs 4,594 | इस स्टॉक में भी विज्ञान सावंत की खरीदारी की सलाह है। उनकी राय है कि इस स्टॉक में 4200 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 5385 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 17 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वर्तमान हफ्ते में ये स्टॉक कप एंड हैंडल पैटर्न से ब्रेरआउट देता दिखा है। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने की ओर इशारा कर रहा है।
Carborundum Universal: Buy | LTP: Rs 941.45 | इस स्टॉक ने 20-month SMA पर मजबूत सपोर्ट लिया है और अपने 11 महीने के हाई पर टिका हुआ है। ये इस शेयर में बुलिश अंडरटोन बने रहने का संकेत है। कार्बोरंडम यूनीवर्सल में विज्ञान सावंत की 860 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1035 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
VIDNYAN SAWANT is the AVP Technical Research at GEPL Capital.
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।