VIDNYAN SAWANT, GEPL Capital
VIDNYAN SAWANT, GEPL Capital
वीकली टाइम फ्रेम पर देखें तो निफ्टी में गिरावट के संकेत कायम हैं। डेली चार्ट पर निफ्टी अपने 20 डे SMA के नीचे नजर आ रहा है। यह स्तर अब निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस बन गया है। वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी कमजोरी के संकेत दे रहा है। अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18,000 पर पहला और 18265 पर दूसरा रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17775 और 7600 पर सपोर्ट पर है। बाजार के ओवरऑल ट्रेंड और तमाम इंडीकेटरों से मिल रहे संकेतों से ऐसा लगता है कि निफ्टी 17777 और 18000 के जोन में घूमता नजर आएगा। लेकिन अगर निफ्टी 17,775 का लेवल तोड़ देता है तो यह गिरावट 17,600 तक जा सकती है।
GEPL Capital के विज्ञान सावंत की शार्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
PNC Infratech:पीएनसी इंफ्रा ने 285 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 390 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। विज्ञान सावंत का कहना है कि इस स्टॉक ने हाल ही में 305 रुपये का अपना पिछला हाई तोड़ा है। इसमें अभी भी तेजी के संकेत कायम हैं। अभी पिछले हफ्ते ही इस स्टॉक में एक इनवर्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न को ब्रेक आउट दिया है। जो एक बुलिस टेक्निकल संकेत है। ये स्टॉक में अभी और तेजी आने का संकेत है।
Hindware Home Innovation:हिंदवेयर होम इवनोवेशन में 430 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 570 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में यह स्टॉक 21 फीसदी रिटर्न दे सकता है। विज्ञान सावंत का कहना है कि वर्तमान में यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। जो इस बात का संकेत है कि यह स्टॉक पहले से ही तेजी के मूड में है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी वीकली टाइम फ्रेम पर इस स्टॉक में तेजी के संकेत दे रहा है।
Rico Auto: रिको ऑटो में विज्ञान सावतं की 78 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 115 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदीर की सलाह है। 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 25 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वर्तमान में यह स्टॉक 52.10 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। यह स्टॉक 50 और 200 डे EMA जैसे अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर नजर आ रहा है। जो इसमें तेजी कायम रहने के संकेत हैं। इसके अलावा भारी वॉल्यूम के साथ स्टॉक के भाव में आ रही तेजी स्टॉक में आगे भी मजबूती बने रहने के संकेत दे रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।