Get App

Hot Stocks: Angel Broking की टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट-टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

निफ्टी के लिए 16,200 – 16,170 और 16,400 – 16,300 को जोन में सपोर्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2021 पर 2:29 PM
Hot Stocks: Angel Broking की टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट-टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

Sameet Chavan,Angel Broking

पिछले हफ्ते बाजार शुरुआती आधे हिस्से में अनिश्चित नजर आया (खासकर मिड और स्मॉलकैप)। पिछले हफ्ते हमें Nifty Midcap50 index में एक हेल्दी करेंक्शन देखने को मिला। एक समय तो ये हाल का अपना स्विंग लो तोड़ने के करीब पहुंच गया। लेकिन सौभाग्य से इसमें बाउंसबैक देखने को मिला और अंत में अच्छी रिकवरी के साथ बंद होने में काययाब रहा है।

आगे स्थितियां और मुश्किल होती दिख सकती हैं। क्यों यहां से हमें देऱ-सबेर एक बड़ी सेक्टर चर्निंग देखने को मिलेगी। निफ्टी बैंक सेक्टर के सहयोग के बगैर 16,500  के स्तर पर पहुंच गया है। अब  ये देखना रुचिकर होगा की स्थितियां आगे क्या रूप लेती हैं। अब आगे निफ्टी से इसी तरह के तेजी दिखाने की उम्मीद करना सही नहीं होगा।

समीत चाव्हाण का कहना है कि जब चीजें साफ न दिखें तो किसी भी समझदार निवेशक को कुछ मुनाफा जेब में डाल लेना चाहिए, हालांकि बाजार में कमजोरी के संकेत नहीं हैं। इस लिए निवेशकों को सलाह है कि एक बार में एक ही कदम उठाएं और किसी रैली में सही समय पर मुनाफा वसूलते रहें।

निफ्टी के लिए 16,200 – 16,170 और 16,400 – 16,300 को जोन में सपोर्ट है। हालांकि अपसाइड को बारे में कुछ अंदाजा लगाना मुश्किल है क्योंकि निफ्टी अनचार्टेड टेरीटोरी में नजर आ रहा है। यहां से हर 100 अंकों की रैली को अपसाइड रेंज मानना चाहिए।

यहां हम दो बाई कॉल दे रहे हैं जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में 7 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Larsen & Toubro (L&T)|LTP: Rs 1,665.05 | इस स्टॉक में 1,740 रुपए के लक्ष्य के लिए 1,624 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 5 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें