Get App

Hot Stocks: सिप्ला, ज्योति लैब्स, राइट्स शार्ट टर्म में दे सकते हैं 23% का रिटर्न, जानें कैसे लगाएं दांव

आरबीआई पॉलिसी की घोषणा के बाद बाजार में जोश नजर आया है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी जबकि निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 12:36 PM
Hot Stocks: सिप्ला, ज्योति लैब्स, राइट्स शार्ट टर्म में दे सकते हैं 23% का रिटर्न, जानें कैसे लगाएं दांव
विज्ञान सावंत ने कहा कि Jyothy Labs के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे और इसमें 222 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाना चाहिए

RBI पॉलिसी के बाद बाजार में जोरदार तेजी नजर आई। फिलहाल निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। जबकि निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने इन तीन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि इसमें निवेश करने से 2-3 हफ्तों में 12 से 23 प्रतिशत तक रिटर्न कमाया जा सकता है।

Cipla: Buy | LTP: Rs 1,115.85 | Stop-Loss: Rs 1,060 | Target: Rs 1,250 | Return: 12 percent

सिप्ला के स्टॉक ने इस हफ्ते राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिखाया है। स्टॉक डेली चार्ट पर लगातार ऊपरी बोलिंगर बैंड के आसपास मंडरा रहा है। इससे ये संकेत मिलता है कि इसका भाव उतार-चढ़ाव के साथ ऊपर की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें