Stock Tips: एक साल के हाई पर ये तीन शेयर, मुनाफा निकाल लें या अभी और तेजी की गुंजाइश

वीकली चार्ट पर 21384 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद पिछले दो हफ्ते से निफ्टी में करेक्शन दिख रहा है। निफ्टी ने लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनाया है जिससे इसमें हायर लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग का संकेत मिल रहा है। हालांकि डेली चार्ट पर यह पिछले दो हफ्ते में 21450-21835 के बीच कंसालिडेट भी हो रहा है। जानिए निफ्टी 50 में आगे क्या रुझान है और इंडिविजुअल स्टॉक्स को लेकर क्या करें?

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 7:09 PM
Story continues below Advertisement
एचडएफसी एएमसी (HDFC AMC), गुजरात गैस (Gujarat Gas) और इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) में मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर 14 फीसदी तक मुनाफा कूट सकते हैं। खास बात ये है कि ये तीनों शेयर गुरुवार 11 जनवरी को एक साल के हाई पर पहुंच गए थे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली चार्ट पर 21384 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद पिछले दो हफ्ते से निफ्टी में करेक्शन दिख रहा है। निफ्टी ने लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनाया है जिससे इसमें हायर लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग का संकेत मिल रहा है। हालांकि डेली चार्ट पर यह पिछले दो हफ्ते में 21450-21835 के बीच कंसालिडेट भी हो रहा है। इसके अलावा रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) डेली, वीकली और मंथली इंटरवल पर 60 के ऊपर बना हुआ है जिससे मीडियम से लॉन्ग टर्म में इसमें तेजी का रुझान दिख रहा है। GEPL कैपिटल के रिसर्च हेड Vidnyan Sawant के मुताबिक निफ्टी के लिए फिलहाल तात्कालिक रेजिस्टेंस 21,834 का इसका रिकॉर्ड हाई है और इसके बाद 22 हजार का लेवल है। डाउनसाइड इसे 21,330 और फिर 20,975 पर सपोर्ट मिल रहा है।

    अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एचडएफसी एएमसी (HDFC AMC), गुजरात गैस (Gujarat Gas) और इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) में मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर 14 फीसदी तक मुनाफा कूट सकते हैं। खास बात ये है कि ये तीनों शेयर गुरुवार 11 जनवरी को एक साल के हाई पर पहुंच गए थे।

    दो साल में Metro Brands ने ढाई गुना कर दिया निवेश, अब आगे क्या है रुझान?


    निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

    HDFC AMC: मौजूदा भाव: ₹3502.00, स्टॉप लॉस: ₹3309, टारगेट प्राइस: ₹3922

    एचडीएफसी एएमसी के शेयर गुरुवार को एक साल के हाई पर चल गए। मार्च 2023 में यह एक साल के निचले स्तर पर था और अब इसमें बुलिश रुझान दिख रहा है। इसने बिना किसी खास गिरावट के हायर टॉप और हायर बॉटम के पैटर्न को बनाए रखा जो इसमें आगे अच्छी तेजी का रुझान है। रुझानों की मजबूती का संकेत देने वाला एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स (ADX) लाइन 50 के पार है जो मजबूती का संकेत है। आगे की बात करें तो यह शेयर 3922 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर 3309 रुपये पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

    hdfc amc

    Gujarat Gas: मौजूदा भाव: ₹541.35, स्टॉप लॉस: ₹511, टारगेट प्राइस: ₹620

    गुजरात गैस भी गुरुवार को एक साल के हाई 547.65 रुपये पर पहुंच गया। अक्टूबर 2023 में एक साल के निचले स्तर से करीब 35 फीसदी उछलकर यह इस हाई पर पहुंचा। इससे गुजरात गैस के शेयरों में खरीदारी के दमदार रुझान का संकेत दिख रहा है। चार्ट पर इसने एक साल के निचले स्तर पर डबल बॉटम बनाया जो डाउनट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट के बाद पोलरिटी में बदलाव से मेल खा रहा जिससे इसमें बड़े पैमाने पर उलटफेर का संकेत मिला। यह ब्रेकआउट वॉल्यूम में तेज उछाल के साथ आया जो इसमें बुलिश रुझान का संकेत है। इसके मूविंग एवरेज कंवर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में 620 रुपये का टारगेट को लेकर खरीदारी कर सकते हैं लेतिन क्लोजिंग बेसिस पर 511 रुपये पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

    gujarat gas

    Engineers India: मौजूदा भाव: ₹216.65, स्टॉप लॉस: ₹206, टारगेट प्राइस: ₹247

    इंजीनियर्स इंडिया के शेयर लगातार हायर हाई और हायर बॉटम बना रहा है जिससे इसमें तेजी के रुझान के संकेत मिल रहे हैं। इसने 2017 के कई वर्षों के हाई लेवल को तोड़ दिया जो मजबूती का संकेत है। वॉल्यूम एक्टिविटी 10 हफ्ते के औसतन लेवल को पार कर गई जिससे बड़े निवेशकों की एंट्री के संकेत मिल रहे हैं और शेयरों को तगड़ा सपोर्ट मिला। इसका ADX 43 और +DI भी 30 के ऊपर है जो पॉजिटिव रुझान बने रहने का संकेत है।यह 12 हफ्ते और 26 हफ्ते के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंज एवरेजेज) समेत सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर है जो मजबूत संकेत है। अब आगे की बात करें तो यह शेयर 247 रुपये तक जा सकता है लेकिन 206 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

    engineers

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।