वीकली चार्ट पर 21384 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद पिछले दो हफ्ते से निफ्टी में करेक्शन दिख रहा है। निफ्टी ने लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनाया है जिससे इसमें हायर लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग का संकेत मिल रहा है। हालांकि डेली चार्ट पर यह पिछले दो हफ्ते में 21450-21835 के बीच कंसालिडेट भी हो रहा है। इसके अलावा रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) डेली, वीकली और मंथली इंटरवल पर 60 के ऊपर बना हुआ है जिससे मीडियम से लॉन्ग टर्म में इसमें तेजी का रुझान दिख रहा है। GEPL कैपिटल के रिसर्च हेड Vidnyan Sawant के मुताबिक निफ्टी के लिए फिलहाल तात्कालिक रेजिस्टेंस 21,834 का इसका रिकॉर्ड हाई है और इसके बाद 22 हजार का लेवल है। डाउनसाइड इसे 21,330 और फिर 20,975 पर सपोर्ट मिल रहा है।
