Get App

Hot Stocks: पेटीएम से लेकर अदाणी एंटरप्राइजेज तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Hot Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 10 जून को कमजोर शुरुआत की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबित, निफ्टी इंडेक्स आज 37.5 अंकों की गिरावट के साथ खुल सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर एक्शन देखने को मिल सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 9:01 AM
Hot Stocks: पेटीएम से लेकर अदाणी एंटरप्राइजेज तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Hot Stocks in News: आईनॉक्स विंड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली 4 नई सहायक कंपनियां बनाई हैं

Hot Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 10 जून को कमजोर शुरुआत की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबित, निफ्टी इंडेक्स आज 37.5 अंकों की गिरावट के साथ खुल सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में पेटीएम से लेकर डालमिया भारत और अदाणी एंटरप्राइजेज तक शामिल है।

1. डालमिया भारत (Dalmia Bharat)

इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी, डालमिया सीमेंट ने सोलरक्राफ्ट पावर की 26% हिस्सेदारी और 26% कनवर्टिबल डिबेंचर खरीदने के लिए एक शेयर सब्सक्रिप्शन समझौता, शेयरहोल्डर्स समझौता और पावर परचेज एग्रीमेंट किया है।

2. कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International)

कंपनी ने 9 जून को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा कॉम्प्लेक्स में एक नए नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट कई तरह के एनपीके ग्रेड का उत्पादन करती है और इसकी सालाना क्षमता 20 लाख टन फर्टिलाइजर्स की है। साथ ही यह पूरे भारत में कृषक समुदाय की जरूरतों को पूरा करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें