Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना है डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

इस समय ग्लोबल इक्विटी मार्केट का सेटअप बुलिश दिख रहा है। ये भारतीय बाजारों के लिए एक शुभ संकेत है।। लेकिन चालू नतीजों का मौसम, 1 फऱवरी को आने वाला बजट जैसे घरेलू ट्रिगर घरेलू बाजार में बाजार की स्थियां बदल सकते हैं

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए 18185-18265 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार करके तेजी दिखाता है तो इसमें हमें और तेजी देखने को मिल सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    NANDISH SHAH,HDFC SECURITIES

    23 जनवरी को निफ्टी लगातार दो दिनों की गिरावट से उबरता नजर आया। अच्छे ग्लोबल संकेतों को बीच निफ्टी कल 91 अंकों की बढ़त को साथ 18119 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी अपने 5-डे और 11-डे मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है। ऐसे में निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है। 18000-18100 के स्तर पर हुई एग्रेसिव पुट राइटिंग के चलते निफ्टी ओपन इंटरेस्ट पुट कॉल रेशियो 0.83 के स्तर से बढ़कर 0.94 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी 1 दिसंबर और 14 दिसंबर के हाई के करीब डाउनवार्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस के ऊपर बंद हुआ है।

    पिछले चार हफ्तों से निफ्टी 17761-18265 के छोटे रेंज में कंसोलीडेट होते हुए डेली चार्ट पर 17750-17800 की रेंज में मल्टीपल बॉटम के साथ डिसेंडिंग ट्राइएंगल पैटर्न बना रहा है। ऐसे में अब निफ्टी के लिए 17800 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। 17800 का स्टॉपलॉस लगाकर निफ्टी में तेजी के सौदे लिए जा सकते हैं। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18185-18265 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार करके तेजी दिखाता है तो इसमें हमें और तेजी देखने को मिल सकती है।


    इस समय ग्लोबल इक्विटी मार्केट का सेटअप बुलिश दिख रहा है। ये भारतीय बाजारों के लिए एक शुभ संकेत है।। लेकिन चालू नतीजों का मौसम, 1 फऱवरी को आने वाला बजट जैसे घरेलू ट्रिगर घरेलू बाजार में बाजार की स्थियां बदल सकते हैं।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    Indian Oil Corporation: Buy | LTP: Rs 83.45 | इंडियन ऑयल में नंदीश शाह की खरीदारी की सलाह है। इनकी राय है कि वीकली चार्ट पर ये स्टॉक 22 अप्रैल 2022 और 16 दिसंबर 2022 के हाई के करीब डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट देता नजर आया है। अब इस स्टॉक में तब तक तेजी की उम्मीद बनी रहेगी जब तक ये अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहेगा। इस स्टॉक में 79 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 89-92 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Control Print: Buy | LTP: Rs 450 | ये स्टॉक भी वीकली चार्ट पर ये स्टॉक 25 अगस्त 2022 और 13 दिसंबर 2022 के हाई के करीब डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट देता नजर आया है। चूंकि ये अपने 200 डे ईएमए को ऊपर दिख रहा है इसलिए इस स्टॉक का प्राइमरी ट्रेंड पॉजिटव है। नंदीश शाह की इस स्टॉक में 415 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 495-515 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 14 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

    HCL Technologies: Buy | LTP: Rs 1,121 | एचसीएल टेक में भी नंदीश शाह की 1070 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1190-1220 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर ब्रेकआउट दिया है। कल ये शेयर 5 दिसंबर के बाद के हाी पर बंद हुआ था। दिसंबर महीने में इस स्टॉक ने 200-day EMA के आसपास मजबूत बेस बना लिया है। अब यहां से इस स्टॉक में और तेजी आ सकती है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।