स्टॉक मार्केट में तेजी जारी है। निफ्टी पिछले कुछ महीनों से हाई लेवल बना रहा है। इंडेक्स 20 और 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है जो तेजी जारी रहने का संकेत है। 14 महीने का RSI 80 पर है जो बहुत अधिक खरीदारी नहीं दिखा रहा। इससे भी आगामी सप्ताहों में मार्केट में बढ़त जारी रह सकती है।
