Get App

US Stock Market Rally: ट्रंप की करारी हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तूफानी तेजी, डाउ जोन्स 1200 अंक से ज्यादा उछला

US Stock Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत और ट्रंप की हार के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी आई। डाउ जोन्स 1,100 अंक से ज्यादा उछला। गूगल, एपल और एमेजॉन जैसे शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। क्या राजनीतिक गतिरोध बाजार को नई रफ्तार देगा? जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 8:27 PM
US Stock Market Rally: ट्रंप की करारी हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तूफानी तेजी, डाउ जोन्स 1200 अंक से ज्यादा उछला
बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,200 अंक से ज्यादा उछल गया।

US Stock Market Rally: अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नतीजे स्वीकार करने से बाजार को राहत मिली। चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता खत्म होने के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में बहुमत हासिल किया। टेक्सास समेत कई अहम गवर्नर चुनावों में भी पार्टी को जीत मिली। अब डेमोक्रेट्स ट्रंप सरकार की नीतियों पर लगाम लगा सकेंगे।

ट्रंप ने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में कटौती की है। वहीं, उनके टैरिफ और ईरान के साथ युद्ध से महंगाई बढ़ी है। बाजार को उम्मीद है कि संसद में डेमोक्रेट्स की मजबूत मौजूदगी से नीतियों को लेकर संतुलन बनेगा।

डाउ जोन्स 1,000 अंक से ज्यादा चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें