PRAVESH GOUR,Senior Technical Analyst-Swastika investmart
PRAVESH GOUR,Senior Technical Analyst-Swastika investmart
निफ्टी में 17800-18300 के जोन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार का नियर टर्म स्ट्रक्चर उछाल पर बिकवाली का है। FIIs की बिकवाली बाजार पर दबाव बनाए हुए है। अगर निफ्टी 17800 के नीचे फिसलता है तो विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढ़ सकती है। जिसके चलते निफ्टी हमें आगे 17625 और 17435 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर ऐसा नहीं होता है तो बाजार में हमें रेंज बाउंड कारोबार देखने को मिलेगा।
ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18150 पर स्थिति 20 DMA तत्काल बाधा नजर आ रहा है। अगर निफ्टी को 18300 के पार जाना है तो इस बाधा को तोड़ना होगा। बैंक निफ्टी में भी हमें कमजोरी देखने को मिल रही है। नीचे की तरफ इसके लिए 41750 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर यह स्तर भी टूटता है तो 41300 पर स्थिति 100 DMA इसका अगला सपोर्ट होगा। वहीं ऊपर की तफर 42500-42750 के स्तर पर हमें बाजार में सप्लाई आती नजर आ सकती है।
स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के प्रवेश गौर के तीन पसंदीदा स्टॉक जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Schneider Electric Infrastructure): इस स्टॉक में 180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 280 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। यह स्टॉक अपने सभी मूविंग एवरेज के ऊपर नजर आ रहा है। ऐसे में इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर काफी अच्छा दिख रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है।
Carborundum Universal: कार्बोरंडम यूनिवर्सल में 875 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,024 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 10 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। वीकली टाइम फ्रेम पर इस स्टॉक ने symmetrical triangle formation से ब्रेकआउट दिया है। इसके साथ ही डेली चार्ट पर इसमें इनवर्स हेड एंड शोल्डर से भारी वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट दिया है। ये इस स्टॉक में आगे और तेजी आने के संकेत हैं।
Hindustan Copper: हिंदुस्तान कॉपर में 113 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 144 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में हमें यह स्टॉक 17 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। इस स्टॉक के लिए 132 रुपये का स्तर काफी अहम है। अगर यह लेवल पार हो जाता है तो नियर टर्म में हमें वह स्टॉक 144 रुपये तक जाता दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।