Hot Stocks: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ है और यह नीचे जा रही सभी ट्रेंडलाइन के ऊपर है। एक बार फिर यह 19700 के पार पहुंच चुका है और यह लेवल बना हुआ है। तकनीकी तौर पर बात करें तो नीचे जा रही ट्रेंडलाइन के ब्रेकआउट और स्विंग हाई पर फिर पहुंचने से बुलिश रुझान के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि हाई-बीटा के चलते सावधानी बरतनी चाहिए जोकि अपने रुझान पर टिक नहीं पा रहा है। निफ्टी को 19,850-19,900 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है और इसके ऊपर जाने पर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच सकता है। वहीं लोअर साइड में इसे 19,580-19,500 पर सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि 19650-19620 के जोन में इसकी गिरावट को थामने का दम है।
अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एंजेल वन के सीनियर एनालिस्ट (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च) ओशो कृशन ने पिडिलाईट और वर्धमान टेक्सटाइल्स में निवेश की सलाह दी है। यहां इन दोनों ही शेयरों में निवेश की स्ट्रैटेजी के बारे में बताया जा रहा है।
Pidilite Industries: मौजूदा भाव- ₹2,510.30; स्टॉप लॉस- ₹2,395; टारगेट- ₹2,640-₹2,680
पिडिलाइट सुस्ती के फेज से लगभग गुजर चुका है। आज इसमें मुनाफावसूली हो रही है लेकिन पिछले दो कारोबारी दिनों में इसमें अच्छी दिखी थी। मजबूत वॉल्यूम एक्टिविटी के चलते इसने डेली चार्ट पर सभी अहम EMAs (एक्सोपेनेंशियल मूविंग एवरेज) के पार हो गया है। इसके अलावा इसने इंवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न को भी ब्रेक किया है और नीचे जा रही ट्रेंडलाइन को भी ब्रेक किया है जिससे इसमें तेजी के संकेत मिल रहे हैं। नियर टर्म में इसमें मजबूत रिकवरी दिख सकती है। ऐसे में पिडिलाइट के शेयरों की 2395 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर 2,640-2,680 पर के टारगेट प्राइस रेंज के लिए खरीदारी कर सकते हैं। इसके शेयरों की 2,490-2,500 की प्राइस रेंज में खरीदारी कर सकते हैं।
Vardhman Textiles: मौजूदा भाव- ₹379.45; स्टॉप लॉस- ₹360; टारगेट- ₹400-₹410
वर्धमान टेक्सटाइल्स ने 200 SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) से शानदार वापसी की है और अब डेली चार्ट पर यह सभी EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर है। इसके अलावा शेयरों ने गिरावट वाले दौर से शानदार वापसी की है और तेजी की लय पकड़ ली है। ऑस्किलेटर्स के मोर्चे पर बात करें तो ओवरसोल्ड जोन में रुझान पलटने के तेज संकेत मिले हैं तो नियर टर्म में इसमें अच्छी तेजी दिख सकती है। ऐसे में वर्धनान टेक्सटाइल्स के शेयरों की 360 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर 400-410 रुपये के टारगेट प्राइस पर पैसे लगा सकते हैं।
(मौजूदा भाव 17 नवंबर को NSE पर क्लोजिंग प्राइस है।)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।