Hot Stocks : पिछले कारोबारी दिन यानी 9 जनवरी को भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 50 लगभग 0.75% गिरकर 25,683 के पास बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स 0.72% गिरकर 83,576 के आसपास बंद हुआ था। बाजार में बड़े पैमान पर बिकवाली का दबाव बना था। 2,600 से ज़्यादा शेयर लाल निशान में बंद हुए थे। जबकि लगभग 1,000 शेयरों में तेज़ी रही थी। ये ओवरऑल मार्केट सेंटिमेंट कमजोर रहने और सभी सेक्टर्स में निवेशकों की बढ़ती सावधानी का संकेत है। FIIs लगातार चार सेशन से नेट सेलर रहे थे। जनवरी में कुल FII बिकवाली पहले ही 5,760 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। यह लगातार आउटफ्लो ग्लोबल चिंताओं, खासकर बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों को लेकर अनिश्चितता के कारण हुआ है।
