Hot Stocks Today : मार्केट्स के लिए बीता हफ्ता शानदार रहा। Nifty में तेजी जारी रही। इससे नए लेवल पर पहुंच गया। पिछले पूरे हफ्ते मार्केट में बुलिश मोमेंटम देखने को मिला। 8 दिसंबर को खत्म हफ्ते में निप्टी 21,000 के थोड़ा नीचे बंद हुआ। हफ्ते के दौरान निफ्टी में 3.46 फीसदी तेजी आई। यह बाजार में तेजी का लगातार छठा हफ्ता था। इससे निफ्टी नवंबर को 19,000 के स्विंग लो से 21,000 के करीब पहुंच गया है। आखिरी तीन कारोबारी सत्रों में मोमेंटम में सुस्ती के बावूजद छोटी गिरावट पर खरीदारी दिखी। पिछले तीन कैंडल को देखने से ऐसा लगता है कि कीमतें टाइम-वाइज करेक्शन फेज में एंटर कर गई हैं। इस हफ्ते 20,850 सपोर्ट लेवल होगा। इस लेवल के टूटने के बाद बजार में करेक्शन आ सकता है। इसके बाद निफ्टी को 20,700 पर सपोर्ट मिलेगा। मोमेंटम इंडिकेटर्स ओवरबॉट कंडिशंस का संकेत दे रहे हैं। ट्रेडर्स को सावधानी बरतने की सलाह है। एग्रेसिव पॉजिशंस लेने की जगह उन्हें रिस्क को सही तरह से मैनेज करने पर फोकस करना होगा।
