Hot Stocks Today : Nifty ने 10 अक्टूबर को एक दिन पहले आई गिरावट की भरपाई कर ली। 11 अक्टूबर को भी निफ्टी में अच्छी तेजी दिखी। ज्यादातर स्टॉक्स में तेजी का रुख है। निफ्टी को करीब 19,500-19,480 के लेवल के करीब सपोर्ट मिलता दिखा है। 12 अक्टूबर को निफ्टी 19,800 के अपने 20-डे मूविंग एवरेज से ऊपर निकल गया। यह बहुत अहम लेवल है, क्योंकि कई ट्रेडर्स ने इस लेवल पर अपने दांव लगाए हैं। अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर बने रहने में कामयाब हो जाता है तो यह गिरावट के करेंट ट्रेंड के अंत का संकेत हो सकता है। ऐसे में निफ्टी 20,000-20,200 के लेवल की तरफ बढ़ेगा। दूसरी तरफ, अगर इंडेक्स 19,500-19,480 के नीचे चला जाता है तो गिरावट का ट्रेंड जोर पकड़ सकता है। इसमें निफ्टी 19,300-19,250 के लेवल तक गिर सकता है। इसलिए 19,500-19,800 की रेंज पर करीबी नजर रखना जरूरी है। अगर Bank Nifty की बात की जाए तो इसे 44,000-43,800 पर सपोर्ट मिलता दिखा है।