Get App

Hot Stocks Today : एवेन्यू सुपरमार्ट्स, RIL और RITES के स्टॉक पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में हो सकती है अच्छी कमाई

Hot Stocks Today : पिछले हफ्ते की शुरुआत में बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव देखने को मिला था। लेकिन बाद में, ग्लोबल संकेतों के अनिश्चितता के संकेत देने के बावजूद घरेलू बाजार ने कुछ स्ट्रेंथ दिखाया। हफ्ते की शुरुआत में निफ्टी 1,500 के नीचे चला गया था। लेकिन, बाद में इसने 19,800 के लेवल को टेस्ट किया। आखिरकार 19,750 के करीब बंद हुआ। यह करीब आधा फीसदी की मजबूती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 10:21 PM
Hot Stocks Today : एवेन्यू सुपरमार्ट्स, RIL और RITES के स्टॉक पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में हो सकती है अच्छी कमाई
Hot Stocks Today : एक बार फिर Bank Nifty का प्रदर्शन कमजोर रहा। बीते पूरे हफ्ते यह सीमित दायरे में बना रहा। हालांकि, वीकली चार्ट पर बुलिश हैमर फॉर्मेशन पर असर नहीं पड़ा है। राइजिंग ट्रेंडलाइन के प्लेसमेंट पर भी किसी तरह का असर नहीं दिखा है। इस हफ्ते 43,800 स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना रहेगा।

Hot Stocks Today : बीते हफ्ते का समापन घरेलू बाजार के लिए पॉजिटिव रहा। हफ्ते की शुरुआत में बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव देखने को मिला था। लेकिन बाद में, ग्लोबल संकेतों के अनिश्चितता के संकेत देने के बावजूद घरेलू बाजार ने कुछ स्ट्रेंथ दिखाया। हफ्ते की शुरुआत में Nifty 1,500 के नीचे चला गया था। लेकिन, बाद में इसने 19,800 के लेवल को टेस्ट किया। आखिरकार 19,750 के करीब बंद हुआ। यह करीब आधा फीसदी की मजबूती है। बीते हफ्ते वीकली चार्ट पर टेक्निकली Dragon Fly Dogi का असर देखने को मिला। डोजी का लो 19,333 है, जो अछूता रहा, जबकि निफ्टी 19653 के अपने वीकली हाई से ऊपर बंद हुआ। इससे 19,333 पर स्ट्रॉन्ग बेस का पता चलता है। इस हफ्ते जब तक सपोर्ट का लेवल टूट नहीं जाता है तब तक गिरावट पर खरीदारी देखने को मिलेगी।

बीते हफ्ते एक समय निफ्टी 19,800 के ऊपर निकल गया था। इसलिए बुल्स के लिए अगला टारगेट 19,900 होगा। तेजी की स्थिति में निफ्टी के फिर से ऑल-टाइम हाई पर पहुंच जाने की उम्मीद है। ट्रेडर्स को अपने लॉन्ग पॉजिशंस हेज करने की सलाह है, क्योंकि जियोपॉलिटिकल क्राइसिस गहराने से अचानक मार्केट का ट्रेंड पलट सकता है।

यह भी पढ़ें : Q2 results 2023 : इस हफ्ते HDFC Bank, ITC समेत इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे, जानिए डिटेल

एक बार फिर Bank Nifty का प्रदर्शन कमजोर रहा। बीते पूरे हफ्ते यह सीमित दायरे में बना रहा। हालांकि, वीकली चार्ट पर बुलिश हैमर फॉर्मेशन पर असर नहीं पड़ा है। राइजिंग ट्रेंडलाइन के प्लेसमेंट पर भी किसी तरह का असर नहीं दिखा है। इस हफ्ते 43,800 स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना रहेगा। 44,700 से ऊपर जाने पर इंडेक्स में नया मोमेंटम दिख सकता है, जिसमें यह 46,000 के लेवल की तरफ बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें