Hot Stock : इन 3 स्टॉक्स में कुछ ही दिन में होगी शानदार कमाई, जानिए एक्सपर्ट ने क्यों दी है दांव लगाने की सलाह

Hot stocks Today : Nifty 21,500 प्वाइंट्स के मनोवैज्ञानिक लेवल के करीब कंसॉलिडेट कर रहा है। इसे पार करने के बाद इसके 21,700 की तरफ बढ़ने की उम्मीद है। नियर टर्म में 22,000 के लेवल तक यह पहुंच सकता है। गिरावट की स्थिति में 21,300 पर पहला सपोर्ट है। इसके टूटने के बाद अगला सपोर्ट लेवल 21,000 होगा

अपडेटेड Dec 20, 2023 पर 6:48 PM
Story continues below Advertisement
Hot stocks Today : बैंक निफ्टी में 48,000 के करीब कंसॉलिडेशन दिख रहा है। 48,000-48,200 एक बड़े रेसिस्टेंस लेवल के रूप में नजर आ रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot stocks Today : Nifty और Sensex 19 दिसंबर को हल्की मजबूती के साथ क्लोज हुए। ट्रेडिंग में निफ्टी 21,505 के हाई पर पहुंच गया था। Sensex ने 71,624 का हाई छुआ था। आखिर में Sensex जहां 122 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 71,437 पर बंद हुआ, वही Nifty की क्लोजिंग 34 प्वाइंट्स की मजबूती के साथ 21,453 पर हुई। NiftyBank 3 प्वाइंट की मामूली तेजी के साथ 47,871 पर क्लोज हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 173 अंक की गिरावट आई। Nifty 21,500 प्वाइंट्स के मनोवैज्ञानिक लेवल के करीब कंसॉलिडेट कर रहा है। इसे पार करने के बाद इसके 21,700 की तरफ बढ़ने की उम्मीद है। नियर टर्म में 22,000 के लेवल तक यह पहुंच सकता है। गिरावट की स्थिति में 21,300 पर पहला सपोर्ट है। इसके टूटने के बाद अगला सपोर्ट लेवल 21,000 होगा। बैंक निफ्टी में 48,000 के करीब कंसॉलिडेशन दिख रहा है। 48,000-48,200 एक बड़े रेसिस्टेंस लेवल के रूप में नजर आ रहा है।

    Swastika Investmart के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है :

    Man Infraconstruction

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 210 रुपये है। इसमें 193 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 234 रुपये है। Man Infra के स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी कमाई हो सकती है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने लंबे कंसॉलिडेशन फॉर्मेशन से ब्रेकआउट किया है। इस दौरान वॉल्यूम अच्छा रहा है। वीकली चार्ट पर इसने फ्लैग फॉर्मेशन पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। यह स्टॉक क्लासिक स्ट्रक्चर में है, क्योंकि इसमें इसके सभी अहम मूविंग एवरेजेजे से ऊपर ट्रेड हो रहा है। MACD ने एक अपवॉर्ड सेंटरलाइन क्रॉसओवर दिखाया है। RSI की पॉजिशनिंग भी पॉजिटिव है।


    यह भी पढ़ें : क्या शादी के लिए 'Marry Now, Pay Later' का इस्तेमाल करना ठीक है? जानिए क्या हैं एक्सपर्ट्स के जवाब

    Ramky Infrastructure

    इस शेयर को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 803 रुपये है। इसमें 740 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 900 रुपये है। Ramky Infra पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी मुनाफा हो सकता है। इस शेयर ने डेली चार्ट पर एक ट्रायंगुलर फॉर्मेशन से ब्रेकआउट किया है। इस दौरान वॉल्यूम अच्छा रहा। इससे बुलिश ट्रेंड का संकेत मिलता है। इस शेयर का ओवरऑल चार्ट स्ट्रक्चर पॉजिटिव है। इसमें इसके सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर ट्रेड हो रहा है। RSI और MACD दोनों इंडिकेटर्स करेंट मोमेंटम को सपोर्ट कर रहे हैं। इस शेयर के लिए 850 रुपये का लेवल काफी अहम है। इसे पार करने के बाद 900 रुपये और इसके पार जाने के लिए कदम बढ़ा सकता है।

    Astra Microwave Products

    इस स्टॉक में निवेश की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 622 रुपये है। इसमें 580 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 694 रुपये है। Astra Microwave के स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 12 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक ने लॉन्ग टाइम फ्रेम पर लॉन्ग कंसॉलिडेशन चैनल ब्रेकआउट किया है। डेली चार्ट पर इसने फ्लैग ब्रेकआउट दिखाया है। इस दौरान वॉल्यूम स्ट्रॉन्ग रहा। इस स्टॉक का स्ट्रक्चर प्रॉफिटेबल दिख रहा है। इसमें इसके सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर ट्रेड हो रहा है। ज्यादातर मोमेंटम इंडिकेटर्स की पॉजिशनिंग पॉजिटिव है। 650 रुपये इसके लिए बड़ा रेसिस्टेंस दिख रहा है। इसे पार करने के बाद यह 690 रुपये और इसके आगे जाने की कोशिश कर सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Dec 20, 2023 9:51 AM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।