Hot Stocks Today : Nifty डेली चार्ट पर अपने पिछले स्विंग हाई के नीचे चला गया है। इससे बुलिश सेंटिमेंट घटने का संकेत मिलता है। कंसॉलिडेशन पीरियड के बाद निफ्टी ने करेक्शन देखा है। इसे बेयरिश रिवर्सल का शुरुआती संकेत माना जा सकता है। इसके अलावा डेली RSI पर क्रॉसओवर स्पष्ट है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसमें यह 19,700-19,630 की तरफ बढ़ेगा। तेजी पर बिकवाली की स्ट्रेटेजी तब तक सही रहेगी, जब तक Nifty 20,000 के लेवल के नीचे बना रहता है। इस बीच, Bank Nifty पर HDFC Bank से जुड़ी निगेटिव खबर का असर पड़ा है। एचडीएफसी बैंक में 20 सितंबर को पूरे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इससे Bank Nifty 46,000 के सपोर्ट लेवल के नीचे आ गया। यह अब तेजी की स्थिति में रेसिस्टेंस लेवल बन गया है।