Hot Stocks Today : Nifty अपने 50-DMA के करीब टिके रहने की कोशिश कर रहा है। यह लेवल 19,250 है। निफ्टी अगर इस लेवल के नीचे जाता है तो इसे पहले 19,191 और फिर 18,888 पर सपोर्ट मिलेगा। तेजी की स्थिति में इसे 19,460 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा, जो इसका 10-DMA है। करेक्शन (गिरावट) के इस फेज से बाहर निकलने के लिए निफ्टी को अपने 20-DMA (19,550) को पार करना होगा। Bank Nifty का प्रदर्शन कमजोर है। इसमें 100-DMA के करीब कारोबार हो रहा है। यह लेवल 43,600 है। अगर यह इस लेवल के नीचे चला जाता है तो पहले 43,300 पर सपोर्ट मिलेगा। इसके बाद 42,800 पर सपोर्ट मिल सकता है, जो इसका 200-DMA है। बैंक निफ्टी को कमजोरी के इस फेज से बाहर निकलने के लिए 44,500 के रेसिस्टेंस लेवल को तोड़ना होगा।