Hot Stocks Today : इन दो स्टॉक्स में अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है शानदार कमाई, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

Hot Stocks Today : बीते हफ्ते Nifty 0.34 फीसदी चढ़कर 19,800 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। ट्रेडर्स खासकर इंडेक्स ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स के लिए बीता हफ्ता चैलेंजिंग रहा। इसकी वजह ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं बल्कि अच्छे वॉल्यूम का अभाव था। पूरे हफ्ते 19,850-19,900 के जोन के करीब रेसिस्टेंस देखने को मिला। यह पिछला स्विंग हाई है। मोमेंटम की शुरुआत के लिए इस लेवल से ऊपर ब्रेकथ्रू जरूरी है

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
बीते हफ्ते प्राइसेज ने एक अहम ट्रेंडलाइन रेसिस्टेंस को पार किया। इससे गिरावट पर खरीदारी देखने को मिली। 19,580-19,500 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। प्राइसेज ने 19,700 के लेवल को भी डिफेंड किया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty में तेजी का रुख जारी रहा। बीते हफ्ते यह 0.34 फीसदी चढ़कर 19,800 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। ट्रेडर्स खासकर इंडेक्स ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स के लिए बीता हफ्ता चैलेंजिंग रहा। इसकी वजह ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं बल्कि अच्छे वॉल्यूम का अभाव था। पूरे हफ्ते 19,850-19,900 के जोन के करीब रेसिस्टेंस देखने को मिला। यह पिछला स्विंग हाई है। मोमेंटम की शुरुआत के लिए इस लेवल से ऊपर ब्रेकथ्रू जरूरी है। ऐसा होने पर निफ्टी शॉर्ट टर्म में 20,000 की तरफ कदम बढ़ा सकता है। बीते हफ्ते प्राइसेज ने एक अहम ट्रेंडलाइन रेसिस्टेंस को पार किया। इससे गिरावट पर खरीदारी देखने को मिली। 19,580-19,500 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। प्राइसेज ने 19,700 के लेवल को भी डिफेंड किया।

    Angel One के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव) समीत चव्हाण का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है:

    Jindal Stainless

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 542.55 रुपये है। इसमें 514 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 580 रुपये है। Jindal Stainless के स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 7 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। हाल में मेटल इंडेक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कुछ मेटल कंपनियों के स्टॉक्स लगातार चढ़ रहे हैं। इनमें जेएसएल शामिल है। पिछले दो सत्र में इस स्टॉक में जिस तरह की प्राइस एक्टिविटी दिखी है, उससे पता चलता है कि यह नए लेवल की तरफ बढ़ सकता है। डेली टाइम फ्रेम पर इस स्टॉक में क्लासिकल राउंडिंग फॉर्मेशन देखा जा सकता है। पिछले हफ्ते के बढ़ते वॉल्यूम को देखकर ऐसा लगता है कि शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में तेजी जारी रह सकती है।


    यह भी पढ़ें : Zomato ने IIT Delhi कैंपस में दिया 1.6 करोड़ का ऑफर, फिर उसे वापस ले लिया

    Cholamandalam Investment and Finance Company

    इस शेयर को बेचने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,094.5 रुपये है। इसमें 1,124 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,050 रुपये है। Cholamandalam Investment के शेयर से शॉर्ट टर्म में 4 फीसदी कमाई हो सकती है। पिछले कुछ हफ्तों में कुछ एनबीएफसी के स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिला है। चोलामंडलम इनवेस्टमेंट के स्टॉक्स में भी करेक्टिव फेज दिखा है। इसमें मुनाफावसूली हो रही है। RBI के अनसेक्योर्ड लोन पर रिस्क वेटेज बढ़ाने का असर एनबीएफसी के स्टॉक्स पर पड़ा है। बीते हफ्ते यह स्टॉक स्ट्रॉन्ग सपोर्ट जोन से नीचे चला गया। 24 नवंबर को इसमें फिर से ब्रेकडाउन देखने को मिला। इससे गिरावट जारी रहने की संभावना दिख रही है। इन सभी बातों को ध्यान में रख ट्रेडर्स नियर टर्म में शॉर्ट करने के बारे में सोच सकते हैं।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।