Zomato ने IIT Delhi कैंपस में दिया 1.6 करोड़ का ऑफर, फिर उसे वापस ले लिया

प्लेसमेंट सीजन दिसंबर में शुरू हो रहा है। जोमैटो इससे कुछ दिन पहले ही आई थी। उसने Algorithms Engineer के रोल के लिए सालाना 1.6 करोड़ रुपये सैलरी पैकेज का ऑफर दिया था। लेकिन, बाद उसने यह ऑफर वापस ले लिया। इसकी जानकारी एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है। इसके बारे में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया जता रहे हैं

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
कंपनियां प्लेसमेंट सीजन में देश के प्रतिष्ठित एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के कैंपस में जाती हैं। वहां वह स्टूडेंट्स को नौकरियों के ऑफर देती हैं।

देशभर में इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में प्लेसमेंट सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बीच, IIT-दिल्ली के एक रिसर्च इनटर्न ने अपना अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। उसका नाम ऋतिक तलवार है। उसने बताया है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato केंपस आई थी। प्लेसमेंट सीजन दिसंबर में शुरू हो रहा है। जोमैटो इससे कुछ दिन पहले ही आई थी। उसने Algorithms Engineer के रोल के लिए सालाना 1.6 करोड़ रुपये सैलरी पैकेज का ऑफर दिया था। लेकिन, बाद उसने यह ऑफर वापस ले लिया।

तलवार ने उस नोटिफिकेशन का एक फोटो शेयर किया है, जो उन्हें कंपनी से मिला था। उसमें अप्लिकेशन वापस लेने का अपडेट है। उसमें स्टूडेंट्स से अपने अप्लिकेशन वापस लेने को कहा गया है, क्योंकि जोमैटो ने कुछ मुश्किलों की वजह से नौकरियों के ऑफर वापस ले लिए हैं।


सोशल मीडिया X पर शेयर किया गया यह पोस्ट वायरल हो गया है। इसे कई बार रीट्वीट किया गया है। इस पर कई तरह के कमेंट्स आए हैं। कुछ यूजर्स ने हैरानी जताते हुए पूछा है कि क्या वास्तव में कंपनी ने इतनी ज्यादा सैलरी का ऑफर दिया था। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह Zomato की तरफ से अपनी मार्केटिंग की कोशिश है।

एक यूजर ने पूछा है, "क्या यह नहीं हो सकता कि यह अमाउंट 16 लाख रहा हो और गलती से यह 1.6 करोड़ टाइप हो गया हो।" एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 1.6 करोड़ पैकेज या 1.6 सैलरी पूरी तरह से पागलपन है। एक और यूजर ने लिखा है, "खबर पढ़ते ही मैं जान गया कि यह मार्केटिंग का एक तरीका है। जोमैटो जैसी कंपनी किसी फ्रेशर को 1.6 करोड़ का पैकेज ऑफर कर सकती है, ऐसा हो ही नहीं सकता।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।