Hot Stocks Today : Nifty में वीकली चार्ट पर अपने लाइफ-टाइम हाई के करीब एक ब्रेकअवे गैप दिखा है। इससे मीडियम से लॉन्ग टर्म में स्ट्रॉन्ग बुलिश अंडरटोन की पुष्टि होती है। निफ्टी ने हफ्ते के दौरान 20,740 के अपने नेक्स्ट टारगेट को क्रॉस कर लिया है। हफ्ते के दौरान यह 20,962 के लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गया। RSI जैसे प्रमुख इंडिकेटर्स लगातार पॉजिटिव मोमेंटम दिखा रहे हैं। RSI वीकली और मंथली टाइमफ्रेम पर लगातार 65 के ऊपर बना हुआ है। इससे मीडियम से लॉन्ग टर्म में स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव मोमेंटम की पुष्टि हो जाती है। निफ्टी के लिए नेक्स्ट रेसिस्टेंस 21,180 पर है। उसके बाद इसे 21,400 पर रेस्सिटेंस का सामना करना पड़ेगा। गिरावट में इसे पहले 20,500 पर सपोर्ट मिलेगा। इस लेवल के टूटने के बाद अगला सपोर्ट 20,290 पर मिलेगा।
GEPL Capital के एवीपी (टेक्निकल रिसर्च) विदनयन सावंत का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है :
इस शेयर को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,281.60 रुपये है। इसमें 1,223 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,441 रुपये है। Cochin Shipyard के शेयरों पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 12 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक में स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड दिख रहा है। इससे यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। इस स्टॉक में हायर टॉप और हायर बॉटम की मौजूदगी बताता है कि इसका ट्रेंड पॉजिटिव है। इस स्टॉक ने फास्ट रिट्रेसमेंट दिखाया है। इसमें 8 हफ्तों की गिरावट को इसने सिर्फ 4 हफ्तों में कवर कर लिया है। वीकली चार्ट्स पर यह अपने 12-वीक और 26-वीक के EMA के ऊपर बना हुआ है। यह स्टॉक में अपट्रेंड का संकेत है।
इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 513.10 रुपये है। इसमें 485 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। Shyam Metalics पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी कमाई हो सकती है। यह स्टॉक अपने अपट्रेंड में है। इसमें इसके ऑल-टाइम हाई पर कारोबार हो रहा है। इससे इसमें खरीदारी की दिलचस्पी दिखी है। इससे सेंटिमेंट पॉजिटिव है। इस स्टॉक ने हाल में अपने 16 हफ्ते के कंसॉलिडेशन फेज से ब्रेकआउट किया है। इस दौरान वॉल्यूम में भी अच्छा इजाफा हुआ है। अभी यह अपने 12-हफ्ते के EMA के ऊपर बना हुआ है। RSI 60 के ऊपर बना हुआ है। इसमें अपट्रेंड जारी रहने की संभावना है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।