Hot Stocks: डेटा पैटर्न्स सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, कुछ हफ्तों में हो सकती है 18-20% कमाई

Hot Stocks: पिछले कारोबार में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद आज 12 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क गए। एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच निवेशक मुनाफावसूली करते दिखे। हालांकि टेक्निकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और बाजार अभी भी बुलिश ट्रेंड में है। उन्होंने कहा कि निफ्टी इंडेक्स को पहले 22,500 और फिर 22,300 पर अहम सपोर्ट है

अपडेटेड Apr 12, 2024 पर 10:41 AM
Hot Stocks: डेटा पैटर्न्स का शेयर शॉर्ट-टर्म में 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Hot Stocks: पिछले कारोबार में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद आज 12 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क गए। एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच निवेशक मुनाफावसूली करते दिखे। हालांकि टेक्निकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और बाजार अभी भी बुलिश ट्रेंड में है। GEPL कैपिटल के टेक्निकल रिसर्च के AVP, विद्यान सांवत ने कहा कि मंथली चार्ट पर निफ्टी इंडेक्स लगातार हायर टॉप, हायर बॉटम का पैटर्न बना रहा है, जो लॉन्ग टर्म में इसके में पॉजिटिव सेंटीमेंट की पुष्टि करता है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी इंडेक्स को पहले 22,500 और फिर 22,300 पर अहम सपोर्ट है। वहीं ऊपर की ओर इंडेक्स को 22,900 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है और इसके बाद इडेंक्स 23,170 और फिर 23,400 की ओर बढ़ सकता है।

इसके साथ ही विद्यान सांवत ने 3 स्टॉक्स भी बताएं, जो अगले 2-3 हफ्तों में निवेशकों को 18 से 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं-


1. डेटा पैटर्न्स (Data Patterns)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 3,600 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 2,760 रुपये पर लगाने की सलाह है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। वीकली चार्ट पर, डेटा पैटर्न का शेयर एक अपवर्ड ट्रेंड में दिख रहा है, जो लगातार हायर हाई और हायर लो पैटर्न बना रहा है। यह स्टॉक में मजबूत मोमेंटम की ओर इशारा करता है। स्टॉक लगातार अपने 20 और 50 हफ्तों के अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो इसमें पॉजिटिव ट्रेंड की पुष्टि करता है।

स्टॉक ने अपने 50 हफ्तों के EMA से मजबूत वापसी भी की है, जो इसमें लचीलापन दिखाता है। इसके अलावा स्टॉक का MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) भी पॉजिटिव जोन की ओर बढ़ रहा है, जो इसमें बुलिश मोमेंटम की पुष्टि करता है। इसे देखते हुए इस स्टॉक को 3,007 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी जाती है।

Image1211042024

2. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics)

इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 270 रुपये है। जबकि स्टॉप लॉस 213 रुपये पर लगाना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 18 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) का शेयर फिलहाल अपने उच्चतम स्तर के पास पहुंच रहा है। इसके प्राइस स्ट्रक्चर में 2020 के बाद का सबसे स्ट्रॉन्ग मोमेंटम दिख रहा है।

इसके अलावा यह शेयर अपने 20 और 50 हफ्तों के EMA जैसे अहम मूविंग एवरेज से भी ऊपर बना हुआ है, जो एक पॉजिटिव ट्रेंड की ओर इशारा करता है। इसका RSI भी अलग-अलग टाइमफ्रेम पर लगातार 60 से ऊपर बना हुआ है, जिससे इसमें बुलिश मोमेंटम को मजबूती मिलती है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर के आधार पर इस शेयर में 228.75 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी जाती है।

Image1311042024

3. पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 364 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 278 रुपये पर लगाना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। पेट्रोनेट LNG के शेयर ने हाल ही में एक मजबूत प्राइस स्ट्रक्चर दिखाया था। साल 2017 से 2024 तक लंबे कंसॉलिडेशन के बाद, जनवरी 2024 में इसने ब्रेकआउट स्तर को फिर से टेस्ट किया, जो इसमें आगे और तेजी की उम्मीद जगाता है।

डेली चार्ट पर यह शेयर, डबल बॉटम फॉर्मेशन से पलटता हुआ गिख रहा है और इसने मार्च 2023 के स्विंग हाई को पार कर लिया है। इसके अलावा यह शेयर अपने 12 और 26 हफ्ते के अहम मूविंग एवरेज से भी ऊपर कारोबार कर रहा है, जिसके इसके सेंटीमेंट में सुधार की ओर इशारा करता है। RSI भी 60 से ऊपर है और बुलिश क्रॉसओवर इसमें पॉजिटिव मोमेंटम की पुष्टि कर रहा है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए इस शेयर को 302.5 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।

Image1411042024

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- 110 रुपये से कम का शेयर, अगले एक साल में दे सकता है दोगुना रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी Buy की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।