Get App

Hot Stocks: कुछ हफ्ते में 8.5% तक कमाई करा सकते हैं ये 2 शेयर, एक्सपर्ट्स ने दी दांव लगाने की सलाह

Hot Stocks: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुक्रवार को आई गिरावट के बावजूद बाजार में बुलिश मोमेंटम बरकरार है और 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति देखने' को मिल रही है। उन्होंन कहा कि निफ्टी इंडेक्स को शॉर्ट-टर्म में 22,600 से 22,800 के स्तर के बीच चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नीचे की ओर इसे 22,300 पर तत्काल सपोर्ट है, जो इसके 20-EMA के स्तर के बराबर है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 8:16 PM
Hot Stocks: कुछ हफ्ते में 8.5% तक कमाई करा सकते हैं ये 2 शेयर, एक्सपर्ट्स ने दी दांव लगाने की सलाह
Hot Stocks: इंजीनियर्स इंडिया का शेयर शॉर्ट-टर्म में 8.4 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Hot Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी आज 29 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुक्रवार को आई गिरावट के बावजूद बाजार में अंदरखाने बुलिश मोमेंटम बना हुआ है और 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति देखने' को मिल रही है। ब्रोकरेज फर्म एंजल के टेक्निकल एनालिस्ट, राजेश भोषले का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स को शॉर्ट-टर्म में 22,600 से 22,800 के स्तर के बीच चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नीचे की ओर इसे 22,300 पर तत्काल सपोर्ट है, जो इसके 20-EMA के स्तर के बराबर है।

इसके साथ ही राजेश भोषले ने निवेशकों के लिए 2 स्टॉक्स भी सुझाए, जिन पर दांव लगाकर शॉर्ट-टर्म में 8.4 फीसदी तक कमाई हो सकती है-

1. इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India)

इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 257 रुपय है। वहीं स्टॉप लॉस 222 रुपये पर रखना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 8.4 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। Engineers India के शेयरों ने 89-EMA के अहम सपोर्ट लेवल से वापसी की है और इसने एक हायर बॉटम बनाते हुए एक अहम रेजिस्टेंस लेवल को पार कर लिया है। यह इसमें 'इनवर्स हेड एंड शोल्डर' का बुलिश पैटर्न बनने का संकेत दे रहा है। इस ब्रेकआउट को मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न और ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल से भी सपोर्ट मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें