10 नवंबर को बैंकिंग और मेटल इंडेक्स में बिकवाली के चलते भारतीय बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 200 अंकों के बड़े रेंज (17,850-18,050) में कारोबार कर रहा है और इसको ऊपरी स्तरों पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है।

10 नवंबर को बैंकिंग और मेटल इंडेक्स में बिकवाली के चलते भारतीय बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 200 अंकों के बड़े रेंज (17,850-18,050) में कारोबार कर रहा है और इसको ऊपरी स्तरों पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है।
29 अक्टूबर को निफ्टी ने 17,613 के स्तर पर बुलिश ABCD हार्मोनिक पैटर्न पूरा कर लिया। इसके बाद से निफ्टी कभी भी डेली चार्ट पर अपने संभावित रिवर्सल जोन के नीचे जाता नहीं दिखा। निफ्टी पिछले तीन कारोबारी सत्रों में अपने 21-day EMA से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है।
29 अक्टूबर से निफ्टी डेली चार्ट पर एक नैरो रेंज स्मॉलर डिग्री राइजिंग चैनल पैटर्न में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर बुलिश हरामी कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया है। निफ्टी अपने अपवर्ड राइजिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर टिका हुआ है।
Nifty50 के लिए 17,800 के करीब इमीडिएट सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस लेवल के भी नीचे जाता है तो फिर हमें 17,630 का स्तर भी देखनें को मिल सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 18,250 पर रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
आज के तीन टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में दिख सकती है जोरदार तेजी
CDSL: Buy | LTP: Rs 1,449.50 | CDSLमें 1,390 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1,560 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 7.60 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
LG Balakrishnan & Brothers: Buy | LTP: Rs 542 |इस स्टॉक में 510 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 10.7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Prestige Estates Projects: Buy | LTP: Rs 514.55 |इस स्टॉक में 488 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 562 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 9.2 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।