Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी है शानदार कमाई, इन 3 शेयरों में दिख रहा दम

30 जनवरी को Nifty, 20 DMA के करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,520 के स्तर पर क्लोज हुआ। Nifty के 20,500 के स्तर से नीचे टूटने से गिरावट आ सकती है, जबकि 22,124 के स्तर को पार करने से 22,750 और 23,000 के लक्ष्य वाली अगली रैली की शुरुआत का संकेत मिल सकता है।

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 9:17 AM
इंडिया VIX ने एक महत्वपूर्ण उछाल देखा है और 16 के स्तर को पार कर गया है।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में निफ्टी50 ने 30 जनवरी को डेली चार्ट में 'डार्क क्लाउड कवर' पैटर्न बनाया है। यह उलटफेर हो सकने का संकेत देता है। SAMCO Securities में टेक्निकल एनालिस्ट ओम मेहरा के मुताबिक, बुलिश सेंटिमेंट से मंदी की ओर यह अचानक बदलाव, मौजूदा अपट्रेंड में कमजोरी आ सकने का संकेत देता है। मंगलवार 30 जनवरी को निफ्टी, 20 डीएमए के करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,520 के स्तर पर क्लोज हुआ। 50 डीएमए अगले महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में 21,200 के स्तर पर है। इंडिया VIX ने एक महत्वपूर्ण उछाल देखा है और 16 के स्तर को पार कर गया है।

पिछली बार इंडिया VIX इस लेवल से ऊपर मार्च 2023 में बंद हुआ था। इसमें वृद्धि, बाजार में तीव्र अस्थिरता का संकेत देती है। कुल मिलाकर निफ्टी के 20,500 के स्तर से नीचे टूटने से गिरावट आ सकती है, जबकि 22,124 के स्तर को पार करने से 22,750 और 23,000 के लक्ष्य वाली अगली रैली की शुरुआत का संकेत मिल सकता है। मेहरा ने बाजार की मौजूदा स्थिति के बीच ऐसे 3 शेयर सुझाए हैं, जो शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई करा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 3 शेयर...

Dr Lal PathLabs: Buy | LTP: Rs 2,476 | Stop-Loss: Rs 2,380 | Target: Rs 2,610 | Return: 5.4 percent


वर्तमान में स्टॉक अपने 20 सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो प्राइस एक्शन में एक मजबूत सपोर्ट लेवल को मजबूत करता है। एक्यूमुलेशन जोन से बाहर निकलते हुए स्टॉक सकारात्मक संकेत शो करता है। साथ ही पॉजिटिव MACD (मूविंग एवरेज कनवर्जेंस डायवर्जेंस) इंडीकेटर क्रॉसओवर के साथ मिडिल बोलिंगर बैंड के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये इंडीकेटर स्टॉक की स्ट्रेंथ को उजागर करते हुए बुलिश मोमेंटम का संकेत देते हैं। हालांकि 2,500 रुपये के स्तर के आसपास मामूली रेजिस्टेंस मौजूद है, लेकिन एक बार इसे क्रॉस करने के बाद उच्च स्तर पर स्ट्रॉन्ग ट्रैक्शन की उम्मीद है। 2610 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए 2,476.2 रुपये के करेंट मार्केट प्राइस पर एक लॉन्ग पोजिशन शुरू की जा सकती है। स्टॉप-लॉस 2,380 रुपये पर रखा जा सकता है।

Bharat Dynamics: Buy | LTP: Rs 1,702 | Stop-Loss: Rs 1,625 | Target: Rs 1,840 | Return: 8 percent

डेली चार्ट में, यह स्टॉक सक्रिय रूप से एक बॉटम डबल पैटर्न को आकार दे रहा है जो संभावित उलटफेर को दर्शाता है। इसका रिजीलिएंस 20-डे मूविंग एवरेज से ऊपर कनसिस्टेंट ट्रेडिंग के माध्यम से स्पष्ट है। 57 का RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) एक अनुकूल बुलिश मोमेंटम पर जोर देता है, जो स्टॉक की ताकत को मजबूत करता है। स्टॉक का महत्वपूर्ण 1,700 के रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर बंद होना एक ब्रेकथ्रो था, जो बढ़ी हुई खरीद रुचि को दर्शाता है, विशेष रूप से शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के बीच। भारत डायनैमिक्स के शेयर में 1,840 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए 1,702.3 रुपये के सीएमपी पर एक लॉन्ग पोजिशन शुरू की जा सकती है। स्टॉप-लॉस 1,625 रुपये पर रखा जा सकता है।

ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

DLF: Buy | LTP: Rs 786.90 | Stop-Loss: Rs 755 | Target: Rs 840 | Return: 7 percent

स्टॉक बुलिश ट्रेंड का प्रदर्शन कर रहा है। यह 20-डे और 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) दोनों से ऊपर कारोबार करके पॉजिटिव मोमेंटम बनाए हुए है। यह 770 रुपये के मजबूत सपोर्ट लेवल से ऊपर बना हुआ है। पिछले महीने डिलीवरी वॉल्यूम में 23 प्रतिशत की वृद्धि भी एक पॉजिटिव इंडीकेटर है। डीएलएफ शेयर में 840 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए 786.9 रुपये के सीएमपी पर एक लॉन्ग पोजिशन शुरू की जा सकती है। स्टॉप-लॉस 755 रुपये पर रखा जा सकता है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।