वैश्विक बाजारों में कमजोरी और घरेलू निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग के कारण Nifty50 इंडेक्स गुजरे सप्ताह 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,700 से थोड़ा नीचे आ गया। तकनीकी दृष्टिकोण से निफ्टी में इससे पहले लगातार तीन सप्ताह तेजी रही और अब इसमें बड़ी गिरावट देखी गई है। हालिया प्राइस एक्शन निश्चित तौर पर मंदड़ियों की उग्रता को दर्शाता है। जहां तक स्तरों का सवाल है, 19,600-19,500 जोन के गिरावट को कम करने की संभावना है। वहीं उच्च स्तर पर, 19,780-19,800 को इंटरमीडिएट रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा सकता है। इसके बाद 19,850-19,900 के स्तर तक रिजीलिएंस और अंत में निकट अवधि में 20,000 का मार्क देखा जा सकता है। फिलहाल, निवेशक को स्टॉक प्रिफरेंसेज के साथ बहुत ही सिलेक्टिव रहने और एग्रेसिवली निवेश करने से बचने की जरूरत है। शॉर्ट टर्म के लिए निवेशक इन दो शेयरों पर दांव लगा सकते हैं...
Bank of Baroda: Buy | LTP: Rs 215.35 | Stop-Loss: Rs 202 | Target: Rs 236 | Return: 9.6 percent
बैंक ऑफ बड़ौदा ने पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में स्ट्रॉन्ग बाइंग देखी है और प्राइस चार्ट पर नई ऊंचाई को छुआ है। हाल के घटनाक्रमों को अच्छे वॉल्यूम का समर्थन मिला है, जिसके कारण शेयर सभी टाइम फ्रेम्स में अपने सभी प्रमुख EMAs (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेजेस) के ऊपर चल रहा है। इसके अलावा प्राइमरी टेक्निकल इंडीकेटर्स, प्राइस मूवमेंट के साथ अलाइन हैं और कंपैरेबल पीरियड में स्टॉक में तेजी जारी रहने का सुझाव दे रहे हैं। इसलिए, बैंक ऑफ बड़ौदा को 210-215 रुपये के आसपास, 202 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 236 रुपये के टार्गेट के लिए खरीदा जा सकता है।
Granules India: Buy | LTP: Rs 336.80 | Stop-Loss: Rs 320 | Target: Rs 360 | Return: 7 percent
ग्रैन्यूल्स इंडिया ने हाल की अवधि में V-शेप रिकवरी देखी है और मजबूती से उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम है। मजबूत वॉल्यूम के कारण स्टॉक में तेजी देखी गई है। वर्तमान में, स्टॉक मजबूती से अपने सभी EMAs के ऊपर बना हुआ है और इसने 325-320 रुपये के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को भी पार कर लिया है। एवरेज ट्रेडेड वॉल्यूम्स में उल्लेखनीय वृद्धि से रिबाउंड को समर्थन मिला, जिससे शेयर में तेजी के रुझान को समर्थन मिला। तकनीकी रूप से, स्टॉक मजबूत दिख रहा है और इसमें तेजी आने की संभावना है। इसलिए, एक्सपर्ट, ग्रैन्यूल्स के शेयर को 332-335 रुपये के आसपास, 320 रुपये के स्टॉप-लॉस और 360 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दे रहे हैं।
(ये विचार और निवेश टिप्स एक्सपर्ट्स की ओर से दिए गए हैं। मनीकंट्रोल अपनी ओर से किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं देता है। शेयर मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)