Tata Power के रिन्यूएबल कारोबार में होगा 4000 करोड़ का ग्लोबल निवेश, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

TATA POWER के रिन्यूएबल कारोबार में ब्लैक रॉक और Mubadala Investment द्वारा 4000 करोड़ का निवेश किया जायेगा

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
MORGAN STANLEY ने TATA POWER रेटिंग डाउनग्रेड करके लक्ष्य बढ़ाकर 244 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Tata Power के रिन्यूबल कारोबार में बड़ा ग्लोबल निवेश होगा। BlackRock के नेतृत्व वाला कंसोर्शियम कंपनी में निवेश करेगा। इस कंसोर्शियम में Mubadala Investment भी शामिल है। ब्लैक रॉक और Mubadala Investment से 4000 करोड़ के investment का करार हुआ। Tata Power रिन्यूएबल में निवेश करेगा। इसके तहत कंसोर्शियम 10% से ज्यादा हिस्सा खरीदेगा। इस निवेश के बाद कंपनी का वैल्युएशन 34,000 करोड़ रुपये हुआ। इसी साल यानी जून 2022 तक निवेश पूरा होने की उम्मीद है। TATA POWER ये कंपनी Tata Power की सहायक कंपनी है।

Brokerages on TATA POWER

MORGAN STANLEY की TATA POWER पर राय


MORGAN STANLEY ने TATA POWER पर राय देते हुए इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। इन्होंने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड कर Underweight की रेटिंग दी है। कमाई के लिहाज से ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 228 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 244 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के रिन्यूएबल कारोबार में हिस्सा बिक्री को मंजूरी मिली है। इसके अलावा मुंद्रा प्लांट के मर्जर को भी मंजूरी मिल गई है। शेयर में तेजी के ट्रिगर अब कम बचे हैं। इन्हें पावर शेयरों में NTPC पसंद है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

CLSA की TATA POWER पर राय

CLSA ने TATA POWER पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 212 रुपये किया है। रिन्यूएबल में स्ट्रैटेजिक हिस्सा बिक्री अनुमान के मुताबिक रहा है। डील के बाद FY23-24 के लिए EPS अनुमान 3-5% किया है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।