Adani Enterprises ने खरीदी General Aeronautics की 50% हिस्सेदारी, रोबोटिक ड्रोन उपलब्ध कराती है कंपनी

General Aeronautics रोबोटिक ड्रोन (robotic drones) और फसलों की सुरक्षा के लिए ड्रोन आधारित  सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है

अपडेटेड May 27, 2022 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अडानी एंटरप्राइजेस ने ऐलान किया कि उसने जनरल एयरोनॉटिक्स प्रा. लि. में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है

Adani Enterprises to acquire General Aeronautics : अडानी एंटरप्राइजेस ने शुक्रवार, 27 मई 2022 को ऐलान किया कि उसने जनरल एयरोनॉटिक्स प्रा. लि. में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। यह कंपनी रोबोटिक ड्रोन (robotic drones) और फसलों की सुरक्षा के लिए ड्रोन आधारित  सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है।

भारतीय कारोबारी समूह ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजिस लिमिटेड इस कंपनी की मिलिट्री ड्रोन और एआई/एमएल क्षमताओं को भुनाएगी। साथ ही घरेलू एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए जनरल एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर काम करेगी।”

अडानी एंटरप्राइजेस ने कहा कि यह अधिग्रहण 31 जुलाई, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।


 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।