Adani Power के शेयर में 14% का उछाल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भरा जोश

Adani Power Share- सुप्रीम कोर्ट ने अब राजस्थान स्थित इन 3 वितरण कंपनियों को आदेश दिया है कि वे 4 हफ्ते के अंदर अदानी पावर को कुल 4200 करोड़ रुपये के कम्पेन्सेटरी टैरिफ का भुगतान करें।

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 12:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि डेली और वीकली चार्ट पर स्टॉक का पैटर्न काफी अच्छा नजर आ रहा है।

Adani Power में 25 फरवरी यानी आज के कारोबार में 14 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में कम्पेन्सेटरी टैरिफ के मामले में जीत हासिल की है जिसका असर आज इस स्टॉक पर देखने को मिला है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कंपनी के पक्ष में फैसला आने के बाद इस शेयर को पंख लग गए है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में राजस्थान स्थित 3 विद्युत वितरण कंपनियों (discoms) को आदेश दिया है कि वह कम्पेन्सेटरी टैरिफ से संबंधित बकाया राशि का भुगतान अदानी पावर को करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजस्थान स्थित इन तीनों वितरण कंपनियों ने इस साल के शुरुआत में उनके रिव्यू पीटिशन के खारिज हो जाने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की अवमानना की है।

यह भी पढ़े- बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने की कल के अधिकांश गिरावट की भरपाई, 3 खास वजहें जिन्होंने बाजार में भरा जोश


गौरतलब है कि इन तीनों कंपनियों ने 2022 में आए ऑर्डर के समीक्षा के लिए एक रिव्यू पीटिशन दाखिल की थी। जिसमें यह मांग की गई थी कि Adani Power को कम्पेन्सेटरी टैरिफ देने के आदेश की फिर से समीक्षा की जाए लेकिन कोर्ट ने इस रिव्यू पीटिशन को अमान्य कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब राजस्थान स्थित इन 3 वितरण कंपनियों को आदेश दिया है कि वे 4 हफ्ते के अंदर अदानी पावर को कुल 4200 करोड़ रुपये के कम्पेन्सेटरी टैरिफ का भुगतान करें। बता दें कि इसमे से कुछ भुगतान हो चुका है लेकिन कितनी राशि बकाया है इसपर स्थितियां साफ नहीं है।

फिलहाल Adani Power का स्टॉक 12. 25 के आसपास 11.80 रुपये यानी 10.62 फीसदी की बढ़त के साथ 122.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इस स्टॉक पर Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि डेली और वीकली चार्ट पर स्टॉक का पैटर्न काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस स्टॉक में अभी भी तेजी के संकेत बने हुए है। ट्रेंड फ्लो करने वाले ट्रेडरों के लिए 122-125 के स्तर पर अहम सपोर्ट है। अगर यह शेयर इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 140-147 रुपये का स्तर देखने को मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।