अडानी ट्रांसमिशन को गुजरात में मिला रिन्यूएबल एनर्जी इवैक्यूएशन सिस्टम्स प्रोजेक्ट का काम

अडानी ट्रांसमिशन अब 35 सालों तक इस प्रोजेक्ट का काम देखेगा

अपडेटेड Dec 24, 2021 पर 7:40 PM
Story continues below Advertisement
Adani Transmission को 35 सालों के लिए गुजरात में मिला प्रोजेक्ट

अडानी समूह (Adani Group) की और प्राइवेट सेक्टर की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (Adani Transmission Ltd (ATL) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्हें खवड़ा-भुज ट्रांसमिशन लिमिटेड (Khavda-Bhuj Transmission Ltd) के तहत रिन्यूएबल एनर्जी इवैक्यूएशन सिस्टम्स (Renewable Energy Evacuation Systems) के अधिग्रहण के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त हुआ।

कंपनी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ATL ने टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) के तहत से रिन्यूएबल एनर्जी इवैक्यूएशन सिस्टम्स का अधिग्रहण करने के लिए बोली जीती। इसमें आगे कहा गया है कि अब कंपनी गुजरात में 35 वर्षों के लिए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का निर्माण, स्वामित्व, संचालन और रखरखाव करने के लिए तैयार है।

अडानी गुजरात के खावड़ा से लगभग 3 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी निकालने में मदद करने के लिए तैयार है। यह प्रोजेक्ट देश के सबसे बड़े सौर और पवन फार्मों में से एक होगा।


दीपम सेक्रेटरी ने कहा - सरकार को NINL के रणनीतिक विनिवेश के लिए मिलीं वित्तीय बोलियां

कंपनी की प्रेस रिलीज में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने से उन्हें 2022 तक सभी के लिए बिजली प्राप्त करने की भारत सरकार की मुहिम में योगदान करने में भी मदद मिलेगी।

मिंट की खबर के मुताबिक अडानी ट्रांसमिशन के एमडी और सीईओ अनिल सरदाना (Anil Sardana, MD & CEO, Adani Transmission) ने कहा, "यह प्रोजेक्ट क्षेत्र से रिन्यूएबल एनर्जी की निकासी के लिए भारत सरकार द्वारा नियोजित कई ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में सबसे पहले शुरू होने वाला प्रोजेक्ट होगा।"

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।