Get App

Adani Wilmar के शेयर ने 1 लाख रुपये 3 दिन में बनाए 1.68 लाख, अब क्या करें निवेशक?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्टॉक की कीमत खासी बढ़ चुकी है और मौजूदा स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग करनी चाहिए, हालांकि हाई रिस्क ट्रेडर्स 319 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 410 रुपये के टारगेट के लिए इस स्टॉक को होल्ड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 12:25 PM
Adani Wilmar के शेयर ने 1 लाख रुपये 3 दिन में बनाए 1.68 लाख, अब क्या करें निवेशक?
Adani Wilmar के शेयर में लिस्टिंग के बाद से अच्छी तेजी दिख रही है

Adani Wilmar share price : अडानी विलमर के शेयर में शानदार रैली गुरुवार को भी जारी रही। एफएमसीजी स्टॉक का शेयर मजबूती के साथ खुला और पूर्वाह्न लगभग 11 बजे लगभग 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया और शेयर 386.25 रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्टॉक की कीमत खासी बढ़ चुकी है और मौजूदा स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग करनी चाहिए। हालांकि, हाई रिस्क ट्रेडर्स 319 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इस स्टॉक को होल्ड कर सकते हैं, क्योंकि मौजूदा स्तरों से यह स्टॉक 410 रुपये के स्तर पर जा सकता है।

हाई रिस्क ट्रेडर 410 रुपये के टारगेट के लिए करें होल्ड

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट में आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा, “आज Adani Wilmar ने 350 का स्तर तोड़ दिया और इसके ऊपर बना हुआ है। जिनके पास यह शेयर है और ज्यादा रिस्क ns सकते हैं, वे 328 रुपये के ट्रेडिंग स्टॉपलॉस के साथ इसे 400 से 410 रुपये के टारगेट के लिए होल्ड कर सकते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें