Get App

Rupa and Company में आनंदराठी को दिख रहे कमाई के अच्छे मौके, क्या आप भी करेंगे निवेश

कंपनी भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में कारोबार करती है। कंपनी के पास एक बड़ा डिस्ट्रीब्यूएशन नेटवर्क है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2022 पर 11:07 AM
Rupa and Company में आनंदराठी को दिख रहे कमाई के अच्छे मौके, क्या आप भी करेंगे निवेश
कंपनी महिलाओं और पुरुषों के इनरवियर , थर्मल वियर और फैशन वियर से संबंधित प्रोडक्ट बनाती है। इसमें मिड प्रीमियम और सुपर प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट आते है।

Rupa and Company  Share price: घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंदराठी Rupa and Company को लेकर बुलिश नजर आ रहा है। इस स्टॉक पर 1 सितंबर 2022 को जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में आनंदराठी ने कहा है कि Rupa and Company भारत की एक लीडिंग निटवेयर ब्रैंड है। कंपनी निटेड गारमेंट स्पेस के पूरे वैल्यू चेन में अपनी उपस्थिति रखती है और इनरवियर से लेकर फैशन वियर तक तमाम तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध करवाती है।

कंपनी महिलाओं और पुरुषों के इनरवियर , थर्मल वियर और फैशन वियर से संबंधित प्रोडक्ट बनाती है। इसमें मिड प्रीमियम और सुपर प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट आते है। कंपनी की अत्याधुनिक ईकाईयां वेस्टबंगाल , तमिलनाडू, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में स्थित है। कंपनी भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में कारोबार करती है। कंपनी के पास एक बड़ा डिस्ट्रीब्यूएशन नेटवर्क है। जिमसें 4 सेंट्रल वियर हाउस , 7 एक्सक्लूसिव ब्रांड हाउस में 1200 से ज्यादा डीलर और 1,25,000 से ज्यादा रिटेलर शामिल है।

इसके अलावा कंपनी अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Rupa online store, Amazon, Flipkart, Myntra के जरिए ऑनलाइन कारोबार भी करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें