आज इंट्राडे में एनएसई पर Ashok Leyland के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा कीतेजी देखने को मिली। निवेशकों को कंपनी के उम्मीद से बेहतर रहे वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के नतीजे पसंद आए है। कमर्शियल व्हीकल पर फोकस के चलते चौथी तिमाही में Ashok Leyland के आय में सालाना आधार पर 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 8,744 करोड़ रुपये पर रही है।
कंपनी की आय में हुई इस बढ़त में नेट रियलाइजेशन में हुई बढ़ोतरी बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और 11 फीसदी की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ का अहम योगदान रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन में सालाना आधार पर 1.24 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 8.9 फीसदी पर आ गई है।
रिलायंस सिक्योरिटीज का कहना है कि महंगाई के दबाव के बीच कंपनी ने लागत पर नियंत्रण पर जो कदम उठाए है उसका फायदा मिलता नजर आया है। बिक्री के प्रतिशत के रुप में अन्य खर्च का स्तर सालाना आधार पर 10 फीसदी से घटकर 8 फीसदी पर आ गया है। इसके अलावा बिक्री के प्रतिशत के रुप में कंपनी की इप्लाइ कॉस्ट में भी 73 बेसिस प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली।
वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 901.4 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 241.2 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 8,744.3 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले साल की इसी वित्त वर्ष में 7,000.5 करोड़ रुपये पर रही थी।
फिलहाल 1.50 बजे के आसपास एनएसई पर Ashok Leyland के शेयर 6.20 रुपये यानी 5.25 फीसदी की बढ़त के साथ 129.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 153.50 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 93.20 रुपये पर है। कंपनी का वर्तमान वॉल्यूम 36,729,914 पर है। कंपनी का मार्केट कैप 37,985 करोड़ रुपये है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।