Get App

Ashok Leyland के शेयरों में आई जोरदार तेजी, UAE से मिले बड़े ऑर्डर ने भरा जोश

एनालिस्ट अशोक लेलैंड के स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं। तमाम एनालिस्ट का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान स्तर से 30 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 12:13 PM
Ashok Leyland के शेयरों में आई जोरदार तेजी, UAE से मिले बड़े ऑर्डर ने भरा जोश
यह किसी खाड़ी देश में स्कूल बस की सप्लाई के लिए कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस खबर के चलते Ashok Leyland के शेयरों में पंख लग गए

आज यानी 1 सितंबर के शुरुआती कारोबार में Ashok Leyland के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने बताया है कि उसको संयुक्त अरब अमीरात (UAE )से 1400 स्कूल बसों की सप्लाई के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह किसी खाड़ी देश में स्कूल बस की सप्लाई के लिए कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस खबर के चलते Ashok Leyland के शेयरों में पंख लग गए।

फिलहाल 11.45 बजे के आसपास Ashok Leyland का शेयर एनएसई पर 6.00 रुपये यानी 3.90 फीसदी की बढ़त के साथ 160.00 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा था। जबकि इसी दौरान सेंसेक्स 517.92 अंक टूटकर 59,019.15 के स्तर पर नजर आ रहा था।

UAE के साथ हुई इस डील का कुल मुल्य 7.51 करोड़ डॉलर है। हिंदुजा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Ashok Leyland ने आगे बताया है कि इस करार के तहत 55 सीटों वाली फॉलकॉन बस और 32 सीटो वाली Oyster बस की सप्लाई की जाएगी। इन बसों को UAE स्थित Ras Al Khaimah(रास-अल-खैमाह) प्लांट में बनाया जाएगा। Ras Al Khaimah प्लांट अशोक लैलेंड और Ras Al Khaimah Investment Authority (RAKIA) के बीच बना एक ज्वाइंट वेंचर है। इसकी उत्पादन क्षमता हर साल 4000 बस बनाने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें