फ्यूल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट, विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी ने दिया झटका

1 सितंबर यानी आज के शुरुआती कारोबार में भारत की फ्यूल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement

1 सितंबर यानी आज के शुरुआती कारोबार में भारत की फ्यूल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर लगाए जाने वाले विंडफॉल टैक्स को बढ़ाकर करीब दोगुना कर दिया है। इसी तरह एविएशन फ्यूल पर लागू लेवी में भी बढ़ोतरी कर दी है। जानकारों का मानना है कि सरकार के इस कदम से इन कंपनियों के मुनाफे में गिरावट होगी।

आज सुबह के कारोबार में ONGC में 2.2 फीसदी, , Reliance Industries Ltd में 1.5 फीसदी, Chennai Petroleum Corp में 3.3 फीसदी, Mangalore Refinery & Petrochemicals में 1.5 फीसदी और Oil India में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। HPCL और BPCL करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे है।

Trade Spotlight | जेएसडब्लयू एनर्जी, फोर्स मोटर्स और पारस डिफेंस ने गुरुवार को कराई जोरदार कमाई, अभी बने रहें या निकले


बतातें चलें कि सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर लागू विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स को 7 रुपये से बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है जबकि जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर 9 रुपये प्रति लीटर टैक्स देना होगा। इसके अलावा, घरेलू स्तर पर निकाले जाने वाले क्रूड ऑयल पर भी लेवी 300 रुपये प्रति टन बढ़ाकर 13,300 रुपये प्रति टन कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 सितंबर से प्रभावी हो गई है।

सरकार विंडफॉल टैक्स की हर 15 दिन में समीक्षा कर रही है। वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस तरह की चौथी समीक्षा में सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स 7 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर यह टैक्स 2 रुपये से बढ़ाकर 9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।