30 अगस्त को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। इस बीच सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए थे। बाजार में चौतरफा खरीदारी ने सेंसेक्स-निफ्टी को पंख दे दिए थे। भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी और दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती ने निवेशकों के सेटीमेंट को सुधार दिया है।
30 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स 1564.45 अंक यानी 2.70 फीसदी की बढ़त के साथ 59,537.07 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 446.40 अंक यानी 2.58 फीसदी की मजबूती के साथ 17,759.30 के स्तर पर बंद हुआ।
दिग्गजों के अलावा छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी कीबढ़त के साथ बंद हुआ था। 30 अगस्त को बाजार में वौलेटिलिटी भी थमती नजर आई थी। वौलेटिलिटी इंडेक्स 5.66 फीसदी गिरकर 18.7 के लेवल पर बंद हुआ था।
30 अगस्त के कारोबार में JSW Energy, Force Motors, Paras Defence में जोरदार एक्शन में देखने को मिला था। JSW Energy 7 फीसदी की बढ़त के साथ 341 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं Force Motors 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,302 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि Paras Defence and Space Technologies 6 फीसदी की बढ़त के साथ 715.65 रुपये पर बंद हुआ था।
आइए डालते है एक नजर इन स्टॉक्स पर 5paisa के रुचित जैन की क्या है राय
Force Motors- यह स्टॉक अब ओवर बॉट जोन के बहुत करीब नजर आ रहा है। ऐसे में वर्तमान भाव पर इसमें खरीदारी की सलाह नहीं होगी। नई खरीद तभी करें जब यह ऊपर से थोड़ा हल्का हो।स्टॉक के लिए 1,240 रुपये पर इमीडिएट सपोर्ट है जबकि ऊपर के लिए 1,375 रुपये पर इसके लिए रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
Paras Defence- यह स्टॉक अपने फॉलिंग ट्रेडलाइन रजिस्टेंस से ब्रेकआउट देने के कगार पर नजर आ रहा है। अगर यह स्टॉक 720 रुपये के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और तेजी आ सकती है और यह 758- 790 रुपये तक जा सकता है जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 650-630 पर सपोर्ट है।
JSW Energy- इस बाजार में भी पॉजिटीव संकेत बने हुए है। 305 रुपये पर स्थित 20 DEMA पर इस स्टॉक के लिए इमीडिएट सपोर्ट है। वहीं 360-385 रुपये पर रजिस्टेंस है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)