Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
Ent- Sony डील पर सवाल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक Zee Ent-Sony डील पर CCI ने उठाए सवाल है। सीसीआई ने कहा है कि मर्जर से कंपिटीशन पर असर पड़ सकता है। मर्जर से Zee और Sony की बार्गेनिंग पावर बढ़ेगी। CCI ने दोनों कंपनियों को 3 अगस्त को नोटिस भेजा है। नोटिस में डील की और जांच की जरूरत बताई है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में Zee और Sony के मर्जर का एलान किया था।
Biocon की बंगलुरु और मलेशिया यूनिट को आपत्तियां मिली है। US FDA से बंगलुरु यूनिट को 6 आपत्तियां मिली है। US FDA से मलेशिया के Johor यूनिट को 11 आपत्तियां मिली है। प्लांट की जांच 11 से 30 अप्रैल के बीच हुई थी।
SpiceJet पर फोकस
कंपनी के CFO संजीव तनेजा ने इस्तीफा दिया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर Q1 में कंपनी का घाटा 485 करोड़ रुपये से बढ़कर 789 करोड़ रुपये रहा है। सुरक्षा कारणों से DGCA ने फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाई थी।
Patanjali लगाएगी पाम मिल
अरुणाचल प्रदेश के Niglok में पाम मिल प्लांट की आधारशिला रखी गई। अरुणाचल में 38 हजार हेक्टर में पाम प्लांटेशन करने की योजना है । अरुणाचल के 9 जिलों में पाम प्लांटेशन होगा। Pasighat और Holangi में प्लांटेशन लगभग पूरा हुआ है। Kherram, FTC औक Dipa में प्लांटेशन की प्रक्रिया जारी है।
Power Grid पर फोकस
ईस्टर्न और नॉर्थ-ईस्टर्न क्षेत्र में सबसे कम बोली लगाई गई है। Inter-State Transmission System के लिए सबसे कम बोली लगाई गई है।
GMR Power & Urban Infra पर फोकस
PT GEMS में 30% हिस्सा GMR ग्रुप बेचेगा। PT GEMS इंडोनेशिया में कोल कारोबार में होता है। इस डील से GMR ग्रुप को $42 Cr मिलने की उम्मीद है। कंपनी रकम का इस्तेमाल GPUIL के कर्ज भुगतान में करेगी।
Havells बढ़ाएगी उत्पादन
हैवेल्स Ghiloth प्लांट का क्षमता विस्तार करेगी। Ghiloth प्लांट से 3 लाख वॉशिंग मशीन उत्पादन क्षमता है। क्षमता विस्तार के बाद 3.80 लाख उत्पादन क्षमता होगी। विस्तार पर 130 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जून 2023 तक क्षमता विस्तार पूरा होने की उम्मीद है। इंटरनल अप्रूवल से कंपनी विस्तार के लिए रकम जुटाएगी।
Zydus Life पर फोकस
USFDA से Zydus की 2 दवाओं को मंजूरी मिली है।
Inox Wind जुटाएगी फंड
NCDs के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है। रकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज भुगतान में करेगी।
Lemon Tree Hotel का करार
गुजरात के राजकोट में 45 रूम के लिए करार किया है। Lemon Tree Hotel ब्रांड के तहत करार किया है। मार्च 2023 तक होटल शुरू होने की उम्मीद है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।